फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड से नहीं मिली राहत, तापमान में मामूली बढ़ोतरी

Wed, 26 Dec 2018 02:50 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Dec 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
No relief from cold in Delhi NCR
delhi cold - फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर बीते एक सप्ताह से जारी शीत लहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रखा है। मंगलवार को भी ठंड ने अपने तेवर ढीले नहीं किए। हालांकि बीते सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि, दिन के तापमान में गिरावट के कारण कंपकंपी का अहसास होता रहा। आने वाले दिनों में ठिठुरा देने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

No relief from cold in Delhi NCR
delhi cold

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते दो सालों में 23 दिसंबर को इतना कम तापमान नहीं दर्ज किया। दिल्ली में जाफरपुर केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक ठंडा रहा। जबकि मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में तापमान में थोड़ी राहत रही। यहां अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

No relief from cold in Delhi NCR
delhi cold
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में शीत लहर व पाला पडने की स्थिति बनी रहेगी। वहीं हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा पडने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
No relief from cold in Delhi NCR
delhi cold - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रविवार को दिल्ली में पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सप्ताह भर में ऐसा दूसरी बार राजधानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकॉर्ड किया गया है। 

विज्ञापन
No relief from cold in Delhi NCR
delhi cold

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर व पाले का प्रकोप के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। दिल्ली में सबसे अधिकतम तापमान 20.7 व न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लोदी रोड केंद्र पर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed