फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘महज छह दिन का महामंडलेश्वर’ फिल्म बनाने की कर रहा था तैयारी, विराट कोहली की दाढ़ी से था इंप्रेस

Thu, 02 Mar 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
"Just six days Mahamandaleshwar 'was preparing to make a film, impressed with beards of Virat Kohli
ये है छह दिन का महामंडलेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत तीन राज्यों में करोड़ों की ठगी करने वाला ये पूर्व महामंडलेश्वर उर्फ सचिदानंद गिरी महाराज उर्फ सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा फिल्म बनाने की भी तैयारी कर रहा था। वह क्रिकेटर विराट कोहली से बहुत प्रभावित था। दिल्ली, यूपी और पंजाब में करोड़ों की ठगी करने वाले पूर्व महामंडलेश्वर उर्फ सचिदानंद गिरी महाराज उर्फ सचिन दत्ता को पुलिस ने रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
"Just six days Mahamandaleshwar 'was preparing to make a film, impressed with beards of Virat Kohli
ये है छह दिन का महामंडलेश्वर। - फोटो : अमर उजाला

केवल 36 वर्षीय सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा 200 करोड़ की प्रॉपर्टी का ‌मालिक है। पुलिस की पूछताछ में सचिन दत्ता ने खुलासा किया है कि वह अलग-अलग राज्यों में 200 करोड़ की संपत्ति बना चुका है। इसके अलावा वह जल्द ही अपने ऊपर ‘महज छह दिन का महामंडलेश्वर’ के नाम से एक फिल्म भी बनाने वाला था।  बता दें कि सचिन को महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद विवादों चलते एक सप्ताह में ही उसकी पदवी छीन ली गई थी। सचिन ने बताया है कि वह क्रिकेटर विराट कोहली से प्रभावित होकर उसके तरह ही दाढ़ी बढ़ाई है।

"Just six days Mahamandaleshwar 'was preparing to make a film, impressed with beards of Virat Kohli
ये है छह दिन का महामंडलेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
सेंटर स्टेज मॉल में चलाता है आरोपी डिस्को-कम-बार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-18 स्थित सेंटर स्टेज मॉल में ‘क्वांटम द लीप’ नाम से डिस्को कम बार चलाता है। इसके अलावा बालाजी कंस्ट्रक्शन के नाम से उसकी अपनी कंपनी है। उसने इंदिरापुरम में बालाजी रेजिडेंसी और गाजियाबाद में 14 मंजिला फॉस्टर हाइट्स नाम से अपार्टमेंट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
"Just six days Mahamandaleshwar 'was preparing to make a film, impressed with beards of Virat Kohli
ये है छह दिन का महामंडलेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
2015 में बना था सचिन दत्ता महामंडलेश्वर
आरोपी सचिन ने खुलासा किया है कि 28 जुलाई 2015 को बागमबरी मठ, इलाहाबाद में हुए एक समारोह के दौरान उसको अखाड़ा परिषद् की ओर से महामंडलेश्वर की पदवी दी गई। बाद में उसे सचिदानंद गिरी महाराज का नाम दिया गया। लेकिन, एक सप्ताह के भीतर ही उसकी पदवी विवादों में घिर गई। इस बात की चर्चा होने लगी थी कि सचिन का शराब का कारोबार है। विवादों में घिरने के बाद एक सप्ताह में ही उसकी पदवी छीन ली गई।
विज्ञापन
"Just six days Mahamandaleshwar 'was preparing to make a film, impressed with beards of Virat Kohli
ये है छह दिन का महामंडलेश्वर। - फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम में बिकी हुई सोसायटी पर ले लिया था करोड़ों का लोन
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नोएडा सेक्टर-58 में सचिन दत्ता के खिलाफ कुछ लोगों ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। दरअसल, सचिन व अन्यों ने इंदिरापुरम इलाके में अपनी बिकी हुई सोसायटी पर बैंक से करोड़ों रुपये का लोन ले लिया था। बाद में नोएडा सेक्टर-58 से ठगी के इस मामले को इंदिरापुरम थाने में शिफ्ट कर दिया गया था। कोर्ट ने इस मामले में भी आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed