फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहरू जब रात में पहुंचे घर तो देखा बिस्तर पर सो रहा था गार्ड, प्रियंका ने सुनाया वाकया

Thu, 14 Nov 2019 09:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
jawaharlal nehru birth anniversary priyanka gandhi vadra remembers him with interesting story
प्रियंका गांधी ने परदादा पंडित नेहरू को याद - फोटो : अमर उजाला

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 130वीं जयंती है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में ही भारत में 14 नवंबर के दिन बाल दिवस मनाया जाता है। लोग उन्हें तरह-तरह से याद कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस की महासचिव और पंडित नेहरू की परपोती प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके बारे में एक बहुत ही दिसचस्प वाकया शेयर किया है।

jawaharlal nehru birth anniversary priyanka gandhi vadra remembers him with interesting story

उन्होंने एक ट्वीट में अपने परदादा की कहानी सुनाई है। प्रियंका ने लिखा, मेरे परदादा की ये कहानी मेरी पसंदीदा कहानी है। बात उस समय की है जब मेरे परदादा प्रधानमंत्री थे। एक बार वह रात में तीन बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनका थकाहारा अंगरक्षक उनके बिस्तर पर सो रहा है। उन्होंने उसे कंबल ओढ़ाया और बगल में पड़ी कुर्सी पर ही सो गए।



 

jawaharlal nehru birth anniversary priyanka gandhi vadra remembers him with interesting story

प्रियंका गांधी हर मौके खास मौके पर कुछ ऐसे ही ट्वीट करती हैं और वह कभी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से नहीं झिझकतीं। वहीं राहुल गांधी ने अपने परदादा को आधुनिक भारत का महान सृजनकर्ता बताया। राहुल ने लिखा, उनके जन्मदिन पर हम हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को एक राजनेता, एक दूरदृष्टा, विद्वान, संस्थान निर्माता के रूप में याद कर रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
jawaharlal nehru birth anniversary priyanka gandhi vadra remembers him with interesting story
- फोटो : सोशल मीडिया

पंडित नेहरू की 130वीं जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें एक ऐसा आदमी बताया, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया और ठोस लोकतंत्र के साथ एक आधुनिक देश की कल्पना की। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, नेहरू ने भारत को एक नया रास्ता दिखाया जिसकी बदौलत हम आज यहां हैं। आइए उनकी विरासत को कायम रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।



 

विज्ञापन
jawaharlal nehru birth anniversary priyanka gandhi vadra remembers him with interesting story
- फोटो : सोशल मीडिया

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed