फरीदाबाद के सेक्टर-7ए में डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता, पत्नी भारती, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया के हत्यारोपी जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट विवेक कादियान के समक्ष पेश किया था। बृहस्पतिवार को एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने भी पूछताछ की।
2 of 5
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के राज से पर्दा उसी रात उठ जाता, मगर पुलिस की जांच की दिशा दूसरी तरफ चले जाने के कारण मामले को सुलझने में चार दिन लग गए। डॉ. मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी, बेटी व दामाद की हत्या की खबर सुनकर डॉक्टर के बेटे दर्पण के दोस्त भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस को दर्पण के चार दोस्तों पर शक हुआ।
3 of 5
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इनमें मुकेश भी शामिल था। पुलिस ने पूछा कि उसके पास स्कूटी है या मोटरसाइकिल तो उसने बताया कि उसके पास मोटरसाइकिल है। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मुकेश के पास स्कूटी भी है, मगर यह बात उसने पुलिस से छिपाई थी। उसके इस झूठ ने उसे शक के घेरे में ला दिया था।
4 of 5
हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उससे पूछताछ करती, मगर उच्च अधिकारियों के कहने पर दूसरी लाइन पर जांच करने लगी और मुकेश को अगले दिन क्राइम ब्रांच में आने के लिए कहा था। राज खुल जाने के डर से मुकेश अगले दिन घर में एक चिट्ठी छोड़कर फरार हो गया था, जिसे बुधवार को पुलिस ने शिरडी से गिरफ्तार किया।
5 of 5
घर के अंदर खौफनाक मंजर
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-सात ए में रेडियोलॉजिस्ट व उनकी पत्नी समेत बेटी व दामाद की निर्मम तरीके से चाकू से गोदकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात शुक्रवार रात हुई थी। इसका पता शनिवार दोपहर चला। सुबह से डॉक्टर व उनके परिजनों में से किसी का नजर न आना, कुत्ते का लगातार भौंकना और तेज आवाज में चल रहे टीवी के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों की सूचना पर ही शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में खून से लथपथ चार लाशें पड़ी थीं।