{"_id":"5dfa52d98ebc3e87be2cea71","slug":"jamia-violence-names-of-all-10-accused-came-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जामिया बवालः सभी 10 आरोपियों के नाम आए सामने, कठघरे में कांग्रेस-आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया बवालः सभी 10 आरोपियों के नाम आए सामने, कठघरे में कांग्रेस-आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जामिया बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नगर बवाल मामले में गिरफ्तार सभी दस आरोपियों के नाम सामने आ गए हैं। जामिया नगर थाना पुलिस ने जामिया नगर निवासी दानिश उर्फ जफर (22), ओखला विहार निवासी दिलशाद उर्फ अमन (22), जामिया नगर निवासी मो. हानिफ (23), शरिफ अहमद(35), अबुल फजल एंक्लेव निवास समीर अहमद (26) और मो. दानिश (22) को गिरफ्तार किया है। वहीं न्यू फेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने तैमर नगर निवासी एन्नल हुसैन (25), अनवर काला (26), युनूस (40) और जुम्मन (24) को गिरफ्तार किया है। जामिया नगर हिंसा मामले में जामिया नगर व न्यू फेंड्स कॉलोनी थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं।
2 of 6
जामिया बवाल
- फोटो : अमर उजाला
हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस-आप कठघरे में, भाजपा हमलावर
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते चार दिन से राजधानी में हो रहे उपद्रव पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कठघरे में हैं। एफआईआर में दोनों दलों के स्थानीय नेताओं के नाम दर्ज हैं। इससे भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर है। भाजपा आप और कांग्रेस पर दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है। उधर, कांग्रेस व आप ने इस मामले में भाजपा पर सियासत करने का आरोप लगाया है।
3 of 6
हाजी इशराक खान
- फोटो : Social Media
जामिया में हिंसक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक व आप छात्र विंग के नेता का नाम है। जबकि सीलमपुर मामले में कांग्रेस के नेता पर आरोप है। सीलमपुर मामले में गिरफ्तार लोगों की पेशी के दौरान अदालत में आप विधायक हाजी इशराक खान भी मौजूद थे। इससे दोनों दलों के स्थानीय नेताओं पर दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते मनोज तिवारी और अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस व आप नेताओं का एफआईआर में नाम होने से भाजपा इस मामले में दोनों दलों पर हमलावर है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि नागरिकता (संशोधन) कानून मामले में लोगों को साजिशन भड़काया जा रहा है। कांग्रेस व आप आग में घी डाल रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कार्रवाई से भी यह बात साबित होती है।
विज्ञापन
5 of 6
मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली नेता राहुल गांधी को चेतावनी दी कि अगर वे कानून का विरोध करते हैं तो सामने आकर बताएं कि पाकिस्तान से आने वाले सभी लोगों को नागरिकता देंगे। इस तरह से दिल्ली में आग लगाने की कोशिश न करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।