फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किताब-पेन की जगह हाथों में थाली-चम्मच लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 18 Dec 2019 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
DU teachers marched from Delhi Gate to UGC headquarters protest against Central Government
डीयू शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जिन हाथों में किताब, पैन और लैब में उपकरण होते हैं, वे आज सड़कों पर थाली-चम्मच लेकर उतरे और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध मार्च निकाला। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षक दिल्ली गेट से मार्च करते हुए यूजीसी मुख्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार व डीयू वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर जनवरी में कक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।

Trending Videos
DU teachers marched from Delhi Gate to UGC headquarters protest against Central Government
डीयू के शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली गेट स्थित फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के सामने सुबह 11:30 बजे से आईटीओ स्थित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग मुख्यालय तक ‘थाली बजाओ’ नाम से विरोध मार्च निकाला गया। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के बैनर तले विरोध मार्च में एडहॉक और नियमित शिक्षक शामिल हुए।

DU teachers marched from Delhi Gate to UGC headquarters protest against Central Government
डीयू के शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

डूटा अध्यक्ष प्रो. राजीव रे के मुताबिक, 4 दिसंबर से नॉर्थ कैंपस स्थित कुलपति कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन विरोध धरना शुरू हुआ था। शिक्षकों की मांगों को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय और डूटा की बैठक भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DU teachers marched from Delhi Gate to UGC headquarters protest against Central Government
डीयू के शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आश्वासन के बाद भी यूजीसी या कुलपति की ओर से कोई राहत नहीं मिली है। मंगलवार और बुधवार को 7 एडहॉक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर कर दिया गया है। मंत्रालय ने लिखित आश्वासन दिया था कि एडहॉक शिक्षकों को नहीं हटाया जाएगा। कॉलेजों में खाली पदों पर नियमों को पूरा करने वाले एडहॉक शिक्षकों को नियुक्ति होगी, लेकिन यह सिर्फ आश्वासन ही रहा। 

विज्ञापन
DU teachers marched from Delhi Gate to UGC headquarters protest against Central Government
डीयू के शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

डूटा ने अपनी मांगों को लेकर यूजीसी को ज्ञापन भी दिया। इसमें एडहॉक शिक्षकों को नियमित करने, नियमित शिक्षकों के प्रमोशन, प्रमोशन में एडहॉक के रूप में काम के अनुभव को जोड़ने आदि मांगें शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed