फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day Photos: योगमय हुआ दिल्ली-एनसीआर, सीएम से मंत्री और आम लोगों तक में दिखा जोश, मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं

Sat, 21 Jun 2025 12:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 12:26 PM IST
सार

International Yoga Day In Delhi: आज पूरे देश में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में योग दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिल्ली सीएम, सांसद और मंत्री समेत आम लोगों ने भी योग किया।

विज्ञापन
International Yoga Day photos seen from CM to ministers and common people in Delhi NCR
लोधी गार्डन में योग करते लोग - फोटो : जी पाल
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी योग किया। वहीं गाजियाबाद में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी योग किया और संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गुरुग्राम पहुंचीं।
International Yoga Day photos seen from CM to ministers and common people in Delhi NCR
सांसद मनोज तिवारी, सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा - फोटो : X/@KapilMishra_IND
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को योग पर दिया संदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में यमुना किनारे योग कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के 11 स्थलों पर आयोजित भव्य योग उत्सव में आपकी उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह सिद्ध किया कि जब सरकार और समाज एक साथ चलते हैं, तो संस्कृति जन-जन का संकल्प बन जाती है। उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों और समर्पित योग साधकों को विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग और भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक परंपराएँ आज वैश्विक गौरव प्राप्त कर रही हैं। योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली में सरकार और समाज मिलकर योग, स्वच्छता और जीवन मूल्यों को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दे रहे हैं।

 
International Yoga Day photos seen from CM to ministers and common people in Delhi NCR
गुरुग्राम में लोगों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में भी लोगों ने योग किया। सेक्टर 38 स्थित देवी लाल स्टेडियम में योग दिवस पर कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day photos seen from CM to ministers and common people in Delhi NCR
नोएडा हाट में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नोएडा शहर में भी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नोएडा हाट में भी आज योग दिवस मनाया गया। यहां हजारों लोगों ने योग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
International Yoga Day photos seen from CM to ministers and common people in Delhi NCR
तटरक्षक बल के परिसर में योग समागम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर 24 में भारतीय तटरक्षक बल के परिसर में योग समागम का आयोजन किया गया। जहां पर तटरक्षक बल के महानिदेशक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ स्टाफ के लोगों ने भी योग किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed