फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी आउट... मानसून इन: दो से तीन दिन में दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री, यलो अलर्ट जारी; जानें मौसम का हाल

Fri, 20 Jun 2025 08:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 08:57 AM IST
सार

Delhi NCR Monsoon: दिल्ली समेत एनसीआर को आने वाले दिनों में गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से में पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Today monsoon is expected to reach Delhi Haryana in next three days
दिल्ली में मानसून आने वाला है - फोटो : अमर उजाला

भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। अब इसकी एंट्री दिल्ली और हरियाणा में होने जा रही है। प्री मानसून बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। कई राज्य बारिश से बेहाल हो गए हैं। जिससे गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में 23 जून तक लगातार झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

Delhi NCR Weather Update Today monsoon is expected to reach Delhi Haryana in next three days
दिल्ली का मौसम - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा पहुंचेगा। इन दिनों में बारिश के साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, यहां मानसून की एंट्री 22-23 जून तक हो सकती है। वहीं, कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन उमस बरकरार है।

Delhi NCR Weather Update Today monsoon is expected to reach Delhi Haryana in next three days
बारिश के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग। - फोटो : जी पाल

चार दिन बाद गर्मी से मिलेगी पूरी राहत?
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 24 जून को भी मौसम खराब रह सकता है। दोनों ही दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जाएगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Today monsoon is expected to reach Delhi Haryana in next three days
माैसम - फोटो : अमर उजाला

आज दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं, शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो शाम व रात के समय गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाएगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Update Today monsoon is expected to reach Delhi Haryana in next three days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को रही चुभन भरी गर्मी
इधर, गुरुवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.3 कम के साथ 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed