गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभवखंड स्थित कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार सुबह कारोबारी ने अपने दो बच्चों की हत्या कर महिला मैनेजर और पत्नी के साथ आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है।
2 of 10
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों के नुकसान तले दबा गुलशन कई वर्षों से घाटे से उबरने की जद्दोजहद में जुटा था। लेकिन कुछ दिन पहले कोलकाता की कंपनी में करीब 60 लाख रुपये डूबने का पता लगने पर बुरी तरह टूट गया और आखिरकार परिवार के खात्मे का फैसला ले लिया।
3 of 10
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात कयामत की रात थी, लेकिन गुलशन की दिन की शुरूआत चौंकाने वाली थी। दिन में उसने गार्ड, मेड व सोसायटी के अन्य कर्मचारियों को जैकेट व कंबल बांटे। शाम को घर में बने मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और रात में सब कुछ खत्म कर डाला।
4 of 10
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन पर गौर करें तो गुलशन नहीं चाहता था कि परिवार का कोई भी सदस्य जिंदा बचे। इसके लिए उसने मौत को गले लगाने के कई तरीके सोच लिए थे। रसोई में मिली सल्फास और तीन गिलास, बाथरूम में मिली सिरींज और बेडरूम में मिले चाकू व रस्सी इस बात की गवाही दे रहे हैं।
5 of 10
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो इस हृदयविदारक घटना में सभी चीजों को इस्तेमाल किया गया। रस्सी से बेटी का गला घोंटा, चाकूसे बेटे का गला काटा। तीन गिलासों में कुछ लिक्विड भी मिला। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले बच्चों को नशीले इंजेक्शन लगाकर बेसुध किया गया।