फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबादः पत्नी और मैनेजर के साथ फांसी लगाने वाला था गुलशन, ऐन वक्त पर बदली योजना, जानें क्यों

Tue, 03 Dec 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad indirapuram man about to suicide by hanging later jump from 8th floor with wife manager
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड में गुलशन नाम के एक कारोबारी ने मंगलवार तड़के अपने बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी परवीन और बिजनेस पार्टनर संजना के साथ आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। जब से यह घटना प्रकाश में आई है यह कौतुहल का विषय बन गई है। अब इस मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है उससे पता चलता है कि गुलशन परवीन और संजना के साथ फांसी लगाकर जान देने वाला था। लेकिन ऐन वक्त पर उसने अपनी योजना बदल दी और छलांग लगाकर खुदकुशी की। जानिए वो कौन सी वजह थी जिसके चलते उन्होंने फांसी का तरीका बदला...

ghaziabad indirapuram man about to suicide by hanging later jump from 8th floor with wife manager
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल पुलिस को अपनी जांच के दौरान गुलशन के फ्लैट से पंखे से लटका एक फंदा मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने बताया है कि तीनों फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। इसकी बड़ी वजह थी फांसी लगाने के लिए तीन जगहों का न होना।

ghaziabad indirapuram man about to suicide by hanging later jump from 8th floor with wife manager
इन्हीं कुर्सियों पर चढ़कर बाल्कनी से कूदे तीनों - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि घर में सिर्फ एक ऐसी जगह थी जहां फंदा लटकाया जा सकता था। ऐसे में तीनों के मरने की योजना सफल नहीं होती इसलिए उन्होंने आत्महत्या का तरीका ही बदल दिया। उन्होंने फांसी लगाने के बजाय फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसी के बाद उन्होंने बाल्कनी में तीन कुर्सियां रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad indirapuram man about to suicide by hanging later jump from 8th floor with wife manager
- फोटो : अमर उजाला

कुर्सियों पर चढ़कर तीनों आठवीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बाल्कनी से नीचे कूद गए। गुलशन और संजना ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन परवीन को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
ghaziabad indirapuram man about to suicide by hanging later jump from 8th floor with wife manager
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गुलशन ने आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने का कदम उठाया। बताया जा रहा है कि गुलशन की पैतृक संपत्ति के बंटवारे के दौरान उसे दो करोड़ रुपये मिले थे, जिससे उसने अपने साढू के साथ मिलकर बिजनेस किया। लेकिन इसमें घाटा हो गया और उसकी देनदारी बढ़ गई। गुलशन का साढू उसे पैसे वापस भी नहीं कर रहा था। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed