हम सभी के सामने कई बार ऐसे हालात आज जाते हैं कि हमें रेल यात्रा करने के लिए तत्काल बुकिंग करानी पड़ती है। अकसर ही तत्काल टिकट के बारे में हमें कई कंफ्यूजन रहती है। आईआरसीटीसी तत्काल टिकट बुकिंग के नियम आपके लिए जानना जरूरी है। इससे न सिर्फ आपको सुविधा होगी बल्कि तत्काल टिकट बुकिंग में और आसानी हो जाएगी।
IRCTC के तत्काल टिकट बुकिंग व रिफंड के वो 5 नियम जो आपके लिए जानना है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। ऑनलाइन टिकट बुक कराने का समय-
एसी तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी और नॉन-एसी टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से। आपको यात्रा से एक दिन पहले टिकट बुक करानी होगी।
आगे जानिए रिफंड के नियम....
वैसे तो कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलता। लेकिन साल 2006 में 30 जून को इशू किए गए कमर्शियल सर्कुलर नंबर 52, के अनुसार अगर ये 5 स्थितियां पैदा होती हैं तो आपके तत्काल टिकट की पूरी राशि रीफंड कर दी जाएगी। पढ़ें इसके क्या 5 नए नियम हैं जो आपके बड़े काम के हैं-
1) अगर ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट हो तो यात्री अपने किराए और तत्काल चार्ज की पूरी राशि के रिफंड(वापस पाने) के लिए दावा कर सकते हैं।
2) कोई यात्री उस वक्त भी अपना पूरा किराया वापस मांग सकता है जब ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया हो और यात्री उस रूट पर यात्रा नहीं करना चाहता।
3) वो यात्री जिन्होंने तत्काल टिकट बुक कराई हो अपना पूरा किराया वापस मांग सकते हैं जब ट्रेन का रूट बदल दिया गया हो और यात्री जिस स्टेशन से चढ़ने वाला था या जहां वो उतरने वाला हो वहां से ट्रेन ना होकर गुजरे। ऐसी स्थिति में रेलवे आपके पूरे पैसे लौटाने को बाध्य है।