फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दोस्त को देखने AIIMS पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी तो दिख गए लालू और फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 07 Apr 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
what happened when subramanian swamy saw lalu yadav in aiims read full story
लालू यादव और सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : गेटी इमेज

इन दिनों राजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। वह 29 मार्च को रेल यात्रा कर बिहार से बेटी मीशा भारती संग दिल्ली पहुंचे थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। तब से ही 6 डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। लेकिन इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी उनसे मिले जिस दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ।

what happened when subramanian swamy saw lalu yadav in aiims read full story
सुब्रमण्यम स्वामी

दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी के एक दोस्त भी बीमारी के चलते एम्स में भर्ती हैं और वह उन्हीं से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

what happened when subramanian swamy saw lalu yadav in aiims read full story
Subramanian Swamy

लेकिन जब वह एम्स पहुंचे तो उन्हें लालू यादव का कमरा दिख गया। फिर तो उनसे रहा ना गया और वह लालू यादव से मिलने चले गए। वहां पहुंचकर जो हुआ उसके बारे में खुद स्वामी ने ट्वीट कर जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
what happened when subramanian swamy saw lalu yadav in aiims read full story
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ने ट्वीट में लिखा, मैं अपने एक दोस्त का हाल जानने एम्स गया था। इस दौरान मुझे लालू यादव का कमरा दिख गया। फिर तो मैं उनसे मिला और उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कीं। हम दोनों जेपी आंदोलन के दौर से ही अच्छे दोस्त हैं।

 
विज्ञापन
what happened when subramanian swamy saw lalu yadav in aiims read full story
अखिलेश यादव

बता दें कि लालू से एम्स में मिलने वाले सिर्फ सुब्रमण्यम स्वामी ही नहीं है। उनसे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी लालू से मिलने एम्स पहुंचे थे। अखिलेश और शत्रुघ्न की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed