आज के समय में मोबाइल चोरी होना सामान्य प्रकार की बात है। मगर सोचिए अगर आपको पता चले कि आपका मोबाइल चोरी हो कर दूसरे देश पहुंच गया है तो आप हैरान हो सकते हैं। मगर ये बात सच है।
नोएडा से लूटा आईफोन हुआ पाकिस्तान में ऑन, विदेश मंत्रालय तक मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला नोएडा के सेक्टर-62 का है। जेपी इंस्टीट्यूट के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र सिद्धार्थ कुमार को हाल में एक अलर्ट मैसेज आया।उस मैसेज में लिखा था कि उनका फोन पाकिस्तान के कराची में चल रहा है। यह मैसेज पढ़ते ही सिद्धार्थ के होश उड़ गए। सिद्धार्थ काआइफोन मोबाइल 2017 में दो बदमाशों ने तमंचे के दम पर चोरी कर लिया था।
सिद्धार्थ ने फौरन सेक्टर-58 में इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने सिद्धार्थ के पास आए नंबर के आधार पर उस अज्ञात व्यक्ति की जानकारी निकालने का प्रयास किया। भारत की सेल्यूलर कंपनियां भी जानकारी देने में असमर्थ नजर आईं।
नोएडा के एसपी अरूण कुमार ने मामले को काफी गंभीर बताया। उन्होंने विदेश मंत्रालय में इसकी रिर्पोट भेज दी है। उनका कहना है किमामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े गैंग को पकड़ने की जांच चल रही है कि आखिर किसने मोबाइल को पाकिस्तान सप्लाई किया।
अप्रैल में लूटा गया था मोबाइल
जेपी इंस्टीट्यूट के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र सिद्धार्थ कुमार का मोबाइल एक साल पहले लूटा गया था। सिद्धार्थ बाहर अपने आइफोन सेबात कर रहा था। उसी समय बाइक में बैठे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर सिद्धार्थ का मोबाइल लूट लिया। छात्र ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। अफसोस पु्लिस के हाथ उस वक्त निराशा हाथ लगी।