फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न मर्डर : आरोपी छात्र को 22 नवंबर तक के लिए बाल सुधार गृह भेजा

Sun, 12 Nov 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
in pradyumn murder case accused student sent to juvenile home
ryan school

प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई द्वारा पकड़े गए 11वीं कक्षा के छात्र की हिरासत शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को सीबीआई ने आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। जहां से उसे 22 नवंबर तक बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

in pradyumn murder case accused student sent to juvenile home
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

इस मामले में जेल में बंद आरोपी कंडक्टर अशोक की सुनवाई भी 22 नवंबर को जिला अदालत में होनी है। प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा 8 सितंबर को ही बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था।

in pradyumn murder case accused student sent to juvenile home
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

इस मामले की जांच जब सीबीआई के पास पहुंची तो सीबीआई ने मंगलवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सीबीआई का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया था। रिमांड के दौरान सीबीआई आरोपी को सोहना सब्जीमंडी भी लेकर गई थी, जहां से उसने चाकू खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyumn murder case accused student sent to juvenile home
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा

शनिवार को रिमांड पूरा होने से पूर्व सीबीआई की टीम छात्र को स्कूल लेकर गई थी जहां उससे क्राइम सीन को री-क्रिएट करवाया गया। इसके बाद शाम करीब सवा 4 बजे सीबीआई ने बोर्ड के समक्ष छात्र को पेश किया।

विज्ञापन
in pradyumn murder case accused student sent to juvenile home
व‌िकास सदन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था यहीं होगी आरोपी छात्र की पेशी - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सीबीआई की ओर से बोर्ड के समक्ष न तो रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की और न ही किसी प्रकार की कोई बहस की गई। कागजी कार्रवाई होने के बाद आरोपी को बोर्ड ने 22 नवंबर तक बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed