फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न केस : आरोपी छात्र के पिता ने बताया कि कैसे CBI ने उनके बेटे को फंसाया

Sun, 12 Nov 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
in pradyumn murder case accused student's father told how cbi framed his son
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

पूछताछ के बहाने बुलाकर सीबीआई ने मेरे बेटे को बुरी तरह से फंसा दिया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। यह बात शनिवार को आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र के पिता ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई के बाद पत्रकारों से कही।

in pradyumn murder case accused student's father told how cbi framed his son
ryan school - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई अपनी मनमर्जी कर रही है। 22 सितंबर को केस सीबीआई के अधीन आने के बाद 24 सितंबर को उन्हें जांच के लिए पहली बार स्कूल बुलवाया गया। जिसमें वह अपने बेटे को लेकर पहुंचे। यहां अनेक बार जांच हुई।

in pradyumn murder case accused student's father told how cbi framed his son
गुरुग्राम प्रदुम्न केस में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए 11वी कक्षा के छात्र के पिता कोर्ट में जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा

मंगलवार को सुबह सीबीआई का उन्हें फोन आया और बेटे को बुलवाया। सुबह 11.20 बजे वह सीबीआई हैडक्वार्टर पहुंचे। पौने 3 बजे बच्चे को अंदर बुलवाया। इसके बाद से उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया गया। जब शाम को वह अंदर जाने लगे तो यहां बैठे अधिकारियों ने उन्हे रोक लिया और कहा कि अधिकारियों ने साफ कहा है कि वे अंदर नहीं जा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyumn murder case accused student's father told how cbi framed his son
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया - फोटो : सुदर्शन झा

रात करीब साढ़े 9 बजे बेटे को देखने के लिए अधिकारियों ने उन्हें अंदर बुलाया। जब वे बेटे से मिले तो देखा कि उसकी आंखे व चेहरा पूरी तरह से लाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे उल्टा टांगकर पीटा भी गया था।

विज्ञापन
in pradyumn murder case accused student's father told how cbi framed his son
ryan international - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने उनके यहां छापेमारी की थी। सीबीआई अधिकारियों ने उानके घर से बेटे के कपड़े, मोबाइल, हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान ले लिया था। पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में उसने बताया था कि सबसे पहले उसी ने प्रद्युम्न को देखा था और इसके बारे में उसने सभी को बताया था, लेकिन अंत में पूरा मामला सीबीआई ने उसी पर थोप दिया। रिमांड का समय जुवेनाइल बोर्ड से 10 बजे से 6 बजे तक का दिया गया, लेकिन उनके पास पूरी सूचना है कि रोजाना उनके बेटे को रात 10 बजे के बाद वहां पहुंचाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed