फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI की इस हरकत पर भड़की अदालत, सुना दी खरीखोटी

Tue, 21 Nov 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Nov 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case court scolded cbi for not presenting the case properly
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सोमवार को आरोपी कंडक्टर अशोक की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सीबीआई अधिवक्ता को जमकर फटकार लगाई। सूत्रों ने बताया कि यह फटकार अदालत के सामने लापरवाही से इस मामले को प्रस्तुत करने के लिए मिली।

in pradyuman murder case court scolded cbi for not presenting the case properly
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

गौरतलब है कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई प्रद्युम्न हत्या मामले में सोमवार को बस कंडक्टर अशोक की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भी सीबीआई के अधिवक्ता ने अदालत में सीबीआई की ओर से प्रेजेंटेशन के नाम पर खानापूर्ति की।

in pradyuman murder case court scolded cbi for not presenting the case properly
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

अदालत द्वारा सबूत मांगने पर केवल एक सीसीटीवी फुटेज ही दिखाई गई। इससे अदालत खफा हो गई और फटकार लगाते हुए सीबीआई को अपने अधिवक्ता को बदलने की बात कही। अदालत ने कहा कि यह मामला बेहद ही गंभीर होने के बावजूद भी अधिवक्ता इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case court scolded cbi for not presenting the case properly
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में सीबीआई को चाहिए कि वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता को पैरवी के लिए नियुक्त करे। उधर, सूत्रों की मानें तो अदालत द्वारा मांगे गए सबूतों को जमा कराने से सीबीआई अधिवक्ता ने इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
in pradyuman murder case court scolded cbi for not presenting the case properly
प्रद्युमन

सीबीआई अधिवक्ता ने सबूतों को 22 नवंबर को सीबीआई अदालत में पेश करने की बात कही। इस पर न्यायाधीश भड़क गईं और सीबीआई को अधिवक्ता बदलने की नसीहत दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed