फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : पिंटो परिवार क्यों दिखा रहा अशोक की जमानत में दिलचस्पी

Tue, 21 Nov 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Nov 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case pinto family is keeping an eye on the bail of ashok
pinto family - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में बस कंडक्टर अशोक की जमानत पर पिंटो परिवार की नजर है। सोमवार को पिंटो परिवार के अधिवक्ता भी गुरुग्राम अदालत में मौजूद रहे और पूरे मामले में अपनी नजरें गढ़ाए रहे। यहां प्रत्येक गतिविधि पर अधिवक्ता ने नजर रखी।

in pradyuman murder case pinto family is keeping an eye on the bail of ashok
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

सोमवार को गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर की जमानत याचिका पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई पर नजर रखने के लिए पिंटो परिवार द्वारा नियुक्त किए गए अधिवक्ता भी यहां मौजूद रहे।

in pradyuman murder case pinto family is keeping an eye on the bail of ashok
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

उन्होंने सीबीआई द्वारा अदालत में पेश किए गए दस्तावेज को तो देखा ही साथ ही साथ मामले से जुड़े अन्य अधिवक्ताओं से भी इसकी बारीकी से जानकारी ली। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट में पिंटो परिवार की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case pinto family is keeping an eye on the bail of ashok
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को सीबीआई द्वारा स्टेटस रिपोर्ट या केस डायरी पेश की जानी है।  अशोक को जमानत मिलती है अथवा नहीं इसका असर पिंटो परिवार की जमानत पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
in pradyuman murder case pinto family is keeping an eye on the bail of ashok
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

ऐसे में पिंटो परिवार द्वारा मामले की पल-पल की खबर अपने अधिवक्ता के माध्यम से ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई द्वारा सोमवार को गुरुग्राम की अदालत में की गई बहस के बाद मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed