{"_id":"5a1411514f1c1b79548be8f1","slug":"in-pradyuman-murder-case-ashok-s-family-opened-these-secrets-about-the-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांड : अब अशोक के परिवार ने खोले चौंकाने वाले राज, मुसीबत में गुरूग्राम पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांड : अब अशोक के परिवार ने खोले चौंकाने वाले राज, मुसीबत में गुरूग्राम पुलिस
Tue, 21 Nov 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में बस कंडक्टर अशोक को मंगलवार को जमानत मिल गई। इस बीच अशोक के घरवालों ने गुरुग्राम पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे स्कूल प्रधिकारियों और पुलिस द्वारा फंसाया गया था।
2 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
अशोक के मामा ओम प्रकाश चोपड़ा का कहना है कि उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर कर उससे जबरदस्ती गुनाह कबूल करवाया गया। लेकिन सीबीआई की जांच ने अशोक को राहत दी है।
3 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
ओम प्रकाश चोपड़ा ने कहा,'हम उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। इस जांच के कारण सच सामने आ सका।' वहीं अशोक के पिता अमीचंद ने सीबीआई के पास उसके खिलाफ कोई सबूत न होने की बात पर कहा कि,'हमने मंगलवार को आने वाले फैसले के लिए प्रार्थना की थी। बार-बार सुनवाई के लिए इतना सफर करना कठिन काम है। हर बार हम इसी उम्मीद के साथ आते थे कि शायद इस बार अशोक को जमानत मिल जाए। अशोक को बिना किसी कसूर के दो महीने से ज्यादा जेल में रखा गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
चोपड़ा ने कहा कि अशोक के दोषी ठहराना आसान था क्योंकि वो गरीब है। उन्होंने बताया कि जब भी वो अशोक से मिलने जेल जाया करते थे अशोक उनको एक-एक बात बताता था। उन्होंने आगे बताया,'प्रद्युम्न की हत्या से ठीक पहले जब अशोक वॉशरूम में गया तो वहां पहले से ही दो सीनियर छात्र मौजूद थे। वो कराटे क्लास के लिए कपड़े बदल रहे थे।'
विज्ञापन
5 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
वॉशरूम जाने के कुछ समय बाद माली हरपाल अशोक को बुला कर ले गया। माली ने टीचर के कहने पर अशोक से प्रद्युम्न को स्कूल वैन में बैठा देने को कहा। जब अशोक प्रद्युम्न को ले जा रहा था तब उसके कपड़ों पर खून के दाग भी नहीं थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।