फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न केस : छह जिलों के वकीलों ने कर दिया था अशोक की पैरवी से इंकार, जानें क्या थी वजह

Tue, 21 Nov 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Nov 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case advocates of six districts refused to take ashok's case
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई प्रद्युम्न की हत्या मामले में अशोक की तरफ से पैरवी करने के लिए कोई अधिवक्ता आगे नहीं आया था। सोहना बार एसोसिएशन की ओर से एक आदेश जारी किया गया था कि बच्चे की हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी की कोई पैरवी नहीं करेगा।

in pradyuman murder case advocates of six districts refused to take ashok's case
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

एसोसिएशन की ओर से नोटिस जारी करके भी अदालत में इसे अमल में लाया गया था। इससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अशोक के मामा ओम प्रकाश ने बताया कि सोहना, गुरुग्राम की बार एसोसिएशन ही नहीं छह जिलों की बार एसोसिएशन ने भी इस मामले में अशोक की तरफ से अदालत में पैरवी करने से इंकार कर दिया था।

in pradyuman murder case advocates of six districts refused to take ashok's case
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

सोहना, गुरुग्राम से निराश होने के बाद उन्होंने नूंह, फरीदाबाद, पलवल व रेवाड़ी के वकीलों से संपर्क किया, लेकिन सभी ने गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी को देखते हुए आरोपी को दोषी करार दे दिया और उसके केस की पैरवी करने से मना कर दिया था। किसी ने इस मामले की हकीकत जानने की भी जरूरत नहीं समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case advocates of six districts refused to take ashok's case
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

सभी जगहों से निराशा हाथ लगने के कुछ दिनों बाद रोहतक के एक अधिवक्ता ने इस मामले में अपनी दिलचस्पी दिखाई और उनसे संपर्क किया। इस पर परिवार को उस अधिवक्ता में आशा की किरण दिखाई दी। मामला सरकार द्वारा सीबीआई के अधीन दिए जाने के बाद इसमें नया मोड़ आया।

विज्ञापन
in pradyuman murder case advocates of six districts refused to take ashok's case
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

सीबीआई द्वारा मामले में 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया और अशोक की मामले में कोई संलिप्तता न होने की बात कही थी। इसके बाद से अब वहीं अधिवक्ता संपर्क कर अशोक की तरफ से पैरवी करने की पेशकश करने लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed