नोएडा की एक बड़ी पॉश सोसायटी से ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे ऐसी जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। दरअसल सोसायटी की लिफ्ट में महिला को खींचकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
2 of 5
rg residency
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि महिला किसी तरह लिफ्ट से बाहर निकली और शोर मचा दिया। महिला ने थाना फेज-तीन पुलिस से शिकायत की है। घटना सोमवार देर रात सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी में हुई। सोसायटी में रहने वाली महिला देर रात पति के साथ मार्केट से लौटी थी। उस वक्त वह लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। पति पार्किंग में कार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवक महिला को जबरन लिफ्ट में खींचने लगा।
महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और सोसायटी के सिक्योरिटी रूम के पास पहुंची। गार्ड महिला के साथ लिफ्ट के पास पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। थाना फेज-तीन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का एक तरफ का चेहरा दिख रहा है।
लोगों में नाराजगी घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सोसायटी की लिफ्ट के पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।
बिल्डर का घटना से इनकार बिल्डर के मीडिया प्रभारी शिवम त्रिवेदी के अनुसार, मामले की जांच सिक्योरिटी मैनेजमेंट द्वारा कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में ऐसी कोई हरकत नहीं दिखी है। कुछ लोग बेबुनियाद आरोप लगाकर सोसायटी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद से सोसायटी में सिक्योरिटी गार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है।