फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OLX पर 12 लाख की बाइक का दिया था विज्ञापन, एक झटके में ऐसे उड़ा ले गया बाइक

Thu, 21 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 21 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
man took Harley Davidson on trial and absconded with the bike
Harley Davidson
एक कारोबारी ने 12.50 लाख रुपए की गाड़ी हार्ले डेविडसन बाइक खरीदी थी। उसने इसे बेचने के लिए ओलेक्स पर विज्ञापन दिया था। बाइक का दाम भी तय हो गया था। लेकिन कारोबारी की एक गलती के कारण उसे अपने हाथ से बाइक गवानी पड़ गई। यहां हो गई थी चूक...
man took Harley Davidson on trial and absconded with the bike
Harley Davidson Fat Boy
बताया जा रहा है कि आरोपी आगरा से बाइक खरीदने आया था और जांच के लिए सेक्टर-34 स्थित कैपिटल हार्ले डेविडसन बाइक शोरूम पर ले गया था। 7 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद आरोपी पीड़ित को 7 हजार रुपये टोकन राशि देकर बाइक ट्रायल के लिए ले गया था, लेकिन लौटा नहीं। 
man took Harley Davidson on trial and absconded with the bike
Harley-Davidson
पीड़ित ने इस संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अंसल पालम विहार निवासी अजय सिंह ने बताया कि उसने 2010 में करीब 12.50 लाख रुपये में बाइक खरीदी थी। उसे बेचने के लिए उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
man took Harley Davidson on trial and absconded with the bike
हार्ले डेविडसन फैट बॉय की कीमत पहले 17.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी
फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय आगरा निवासी मार्बल कारोबारी राहुल नागर (30) के रूप में दिया और बाइक खरीदने की इच्छा जताई। इस पर वह बाइक देखने के लिए 15 जून को गुरुग्राम पहुंचा। बाइक को चैक करवाने के लिए वह सेक्टर-34 स्थित कैपिटल हार्ले डेविडसन बाइक शोरूम में मैकेनिक के पास दिखाने ले गया। 
विज्ञापन
man took Harley Davidson on trial and absconded with the bike
Harley-Davidson Launched 2018 Softail range
यहां बाइक चैक करवाने के बाद 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी ने 7 हजार रुपये एडवांस टोकन राशि देते हुए पेमेंट कुछ ही दिनों में करने की बात कही। टोकन राशि देने के बाद बाइक ट्रायल के लिए लेकर निकला। करीब आधे घंटे तक जब वह नहीं लौटा तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को इसकी ऑनलाइन शिकायत दी। स्पेशल ऑफिसर (एसओ)-2 निरीक्षक सुदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed