Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Martyrdom commemorations will be held until December 15

Delhi NCR News: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर तक होंगे शहीदी समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मुख्य समागम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर माथा टेका। उधर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता की सेवा, ईमानदारी और मेहनत से कमाई करने का संदेश दिया। गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के साथ ही गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के समापन समागमों की तैयारियां भी की जा रही हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 27 नवंबर को गुरुद्वारा सीसगंज साहिब में विशाल कवि दरबार आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 नवंबर को आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल से नगर कीर्तन दिल्ली पहुंचेगा। 30 नवंबर से छह दिसंबर तक गुरु साहिब की चरण स्पर्श प्राप्त वस्तुओं के साथ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में नगर कीर्तन सजाए जाएंगे। सात दिसंबर को वर्ल्ड सिख कॉन्क्लेव होगा, जिसमें विश्वभर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले सिखों को सम्मानित किया जाएगा। 12, 13 और 14 दिसंबर को लाल किले पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें लाइट एंड साउंड शो भी शामिल होंगे। वहीं 14 दिसंबर को गुरुद्वारा सीसगंज साहिब से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जबकि 15 दिसंबर को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में विशेष दीवान सजाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed