‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद’ के नारों के बीच सीएए समर्थकों ने हाथों में पत्थर लेकर बवाल मचाया। पुलिस के पीछे चल रहे उपद्रवी दुकानों में आगजनी करते रहे और पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ने में व्यस्त दिखी।
2 of 5
दिल्ली हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस पर पथराव होता देखकर सीएए समर्थक दूसरे पक्ष का सामना करने के लिए बैरिकेड पर पहुंच गए। जाफराबाद, मौजपुर, करावल नगर, शाहदरा आदि इलाकों में पुलिस के बजाय सीएए समर्थक विरोधियों का सामना करते दिखे।
3 of 5
Violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
इन हालात में दिल्ली पुलिस कुछ देर के लिए किनारे हो गई, लेकिन हालात बिगड़ते देखकर उसने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। जाफराबाद में माइक से ‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद’ के नारों के बीच उपद्रव हुआ। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे पर जमकर पथराव करते रहे।
4 of 5
violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों गुटों को आमने-सामने आने से रोकने के लिए बीच में बैरिकेड लगाए थे। सीएए समर्थकों ने हाथों में पत्थर लेकर दूसरी ओर फेंके, लेकिन पुलिस मौन खड़ी सब देखती रही। कुछ देर तक पत्थर फेंकने के बाद उपद्रवी काबू से बाहर होने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके जवाब में सीएए के विरोध में खड़े लोगों ने तलवार से लेकर असलहे तक घरों से निकाल लिए। हथियारों को देखकर सीएए समर्थक पीछे हटे तो मोर्चा संभालने के लिए पुलिस सामने आ गई।
5 of 5
Violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 2 बजे के बाद ज्यादा आक्रामक हुई भीड़
मौजपुर मेट्रो स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर सुबह 10 बजे से ही पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। करीब दो बजे भीड़ ने ज्यादा आक्रामक रुख धारण कर लिया, जब सीलमपुर की तरफ से एक पक्ष की भीड़ से चलाई गई गोली एक युवक के पैर में लग गई। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। पत्थरबाजी में कई लोगों के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंची हैं।