फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद’ के नारों के बीच मचता रहा बवाल, पत्थरों के स्टॉक देख उड़े प्रशासन के होश

Tue, 25 Feb 2020 01:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Feb 2020 01:19 AM IST
सार

-पुलिस आगे, उपद्रवी हाथों में पत्थर लेकर पीछे-पीछे
-सीएए समर्थकों के प्रति नरम रहा रुख, दूसरे पक्ष ने किया पथराव

विज्ञापन
anti caa protest in delhi maujpur jafrabad babarpur karawal nagar
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला

‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद’ के नारों के बीच सीएए समर्थकों ने हाथों में पत्थर लेकर बवाल मचाया। पुलिस के पीछे चल रहे उपद्रवी दुकानों में आगजनी करते रहे और पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ने में व्यस्त दिखी। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पथराव किया। 


 

anti caa protest in delhi maujpur jafrabad babarpur karawal nagar
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर पथराव होता देखकर सीएए समर्थक दूसरे पक्ष का सामना करने के लिए बैरिकेड पर पहुंच गए। जाफराबाद, मौजपुर, करावल नगर, शाहदरा आदि इलाकों में पुलिस के बजाय सीएए समर्थक विरोधियों का सामना करते दिखे। इन हालात में दिल्ली पुलिस कुछ देर के लिए किनारे हो गई, लेकिन हालात बिगड़ते देखकर उसने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया।

anti caa protest in delhi maujpur jafrabad babarpur karawal nagar
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला

जाफराबाद में माइक से ‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद’ के नारों के बीच उपद्रव हुआ। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे पर जमकर पथराव करते रहे। पुलिस ने दोनों गुटों को आमने-सामने आने से रोकने के लिए बीच में बैरिकेड लगाए थे। सीएए समर्थकों ने हाथों में पत्थर लेकर दूसरी ओर फेंके, लेकिन पुलिस मौन खड़ी सब देखती रही। कुछ देर तक पत्थर फेंकने के बाद उपद्रवी काबू से बाहर होने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
anti caa protest in delhi maujpur jafrabad babarpur karawal nagar
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
इसके जवाब में सीएए के विरोध में खड़े लोगों ने तलवार से लेकर असलहे तक घरों से निकाल लिए। हथियारों को देखकर सीएए समर्थक पीछे हटे तो मोर्चा संभालने के लिए पुलिस सामने आ गई।

 
विज्ञापन
anti caa protest in delhi maujpur jafrabad babarpur karawal nagar
violence in delhi - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों के पास मौजूद पत्थरों के स्टॉक से पुलिस अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि हिंसा को अंजाम देने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसीलिए पत्थरों का भारी स्टॉक भी जमा किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed