फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदीनगर अग्निकांडः धड़ल्ले से चल रही हैं अवैध फैक्टरियां, प्रशासन को है खबर लेकिन बन रहा बेखबर 

Mon, 06 Jul 2020 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
Illegal factories are running indiscriminately in modi nagar 
आग लगने के बाद... - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की सरपस्ती में एक वर्ष से अवैध फैक्टरी चलते रही लेकिन स्थानीय स्तर पर तहसील प्रशासन पूरे मामले से बेखबर रहा। बीते वर्ष दीपावली पर प्रशासन की तरफ से एनजीटी के सख्त रुख को देखते हुए पूरे जिले में अभियान चलवाया गया। लोनी से भारी मात्रा में पटाखे व ज्वलनशील सामग्री भी जब्त की गई लेकिन लोनी तहसील की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि अब पता चल रहा है कि फैक्टरी बीते एक वर्ष से संचालित थी यानी कि जांच अभियान के वक्त फैक्टरी संचालित थी। अब सवाल यह भी खड़ा होता है कि पुलिस की सरपरस्ती में यह सब चल रहा था तो स्थानीय स्तर पर तहसील प्रशासन के अधिकारी क्यों नहीं पकड़ पाए।


  

Illegal factories are running indiscriminately in modi nagar 
घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस की सरपरस्ती में सारा काम चलता रहा और बाकी सभी विभाग अंजान बन रहे। जबकि फैक्टरी में लेबर कानूनों का उल्लंघन हो रहा था। नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। उधर, फायर सेफ्टी के नियमों का कहीं कोई पालन नहीं था लेकिन फायर बिग्रेड विभाग फैक्टरी को लेकर अंजान बना रहा। जबकि आसपास के लोग फैक्टरी चलने से काफी परेशान थे। उन्होंने पुलिस के अतिरिक्त अन्य विभागों में भी मामले की शिकायत की लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। 

 
Illegal factories are running indiscriminately in modi nagar 
गुस्से और दहशत में लोग... - फोटो : अमर उजाला
लोनी के बाद मोदीनगर बना गढ़ः अभी तक लोनी पटाखे व अन्य ज्वलनशील उत्पाद बनाने का गढ़ रहा है लेकिन बीते वर्षों में लोनी पर प्रशासन का विशेष ध्यान रहा है। वहां पर लगातार कार्रवाई भी की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में फैक्टरियां लोनी से शिफ्ट होकर मोदीनगर क्षेत्र में पहुंच गई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal factories are running indiscriminately in modi nagar 
आरोपों के घेरे में पुलिस भी - फोटो : अमर उजाला
देहात क्षेत्र होने की वजह से लोगों को चलाने में भी कोई दिक्कत नहीं है। हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से जांच शुरू कराई गई तो काफी संख्या में फैक्टरियां मोदीनगर क्षेत्र में संचालित होने की सूचना मिल रही है। इसके बाद अब सोमवार से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मोदीनगर में पुलिस से सेटिंग के जरिए फैक्टरी संचालित हो रही हैं।

 
विज्ञापन
Illegal factories are running indiscriminately in modi nagar 
गुस्साये लोग - फोटो : अमर उजाला
फूटा ग्रामीणों का गुस्साः ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवैध फैक्टरी के संबंध में अवगत कराया गया था, लेकिन हर बार दोनों विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल देते थे। इसी लापरवाही का नतीजा रविवार को अग्निकांड के बाद बेकसूर लोगों को भुगतना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed