फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही IAS, नहीं बचा पाई युवक की जान

Tue, 29 Dec 2015 02:21 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
ias ira singhal begged for life of two men on road but no one helps, one died

एनएच-58 पर तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कार में दो युवक सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान तीन साथियों के साथ मसूरी से दिल्ली लौट रहीं ट्रेनी आईएएस ईरा सिंघल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हाईवे से गुजर रहे कार सवारों से मदद मांगी।

मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही IAS, नहीं बचा पाई युवक की जान

ias ira singhal begged for life of two men on road but no one helps, one died

लेकिन किसी ने मदद नहीं की। ईरा ने एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही IAS, नहीं बचा पाई युवक की जान

ias ira singhal begged for life of two men on road but no one helps, one died

इस हादसे और मानवता को शर्मसार करने वाले कार सवारों के बारे में टॉपर ईरा ने फेसबुक पर लिखा है कि हमने मुरादनगर में हादसा ग्रस्त कार देखी और मदद के लिए नीचे उतरे। दो युवक कार में फंसे थे। हमने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने के लिए हाईवे से गुजरतीं 20 से ज्यादा कारों से मदद मांगी। कार सवार हमें देखकर कार धीमी तो कर लेते थे लेकिन मदद किसी ने नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही IAS, नहीं बचा पाई युवक की जान

ias ira singhal begged for life of two men on road but no one helps, one died

इस बीच एक युवक ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। एंबुलेंस से मदद न मिलने पर लोकल पुलिस की मदद से दूसरे घायल को अस्पताल पहुंचाया। ईरा की इस पोस्ट पर करीब तीन हजार लोगों ने इसे लाइक किया है, व करीब 400 लोगों ने कमेंट्स किए हैं, 427 लोगों ने इसे शेयर किया।

विज्ञापन

मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही IAS, नहीं बचा पाई युवक की जान

ias ira singhal begged for life of two men on road but no one helps, one died

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाला युवक नंदग्राम निवासी अंकित वर्मा (22) पुत्र रविंद्र वर्मा था। वह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दोस्त हेमंत के साथ मेरठ से घर जा रहा था। हाईवे स्थित अबूपुर गांव के पास अचानक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इस वजह से अंकित की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed