हमारे देश के प्रधानमंत्री से लेकर फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और अफसरशाही तक में सोशल मीडिया का जबरदस्त क्रेज है। हर कोई अपने अहम पलों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में नहीं चूकता। लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें सोशल मीडिया सनसनी कहा जाता है। उनके पोस्ट का उनके फॉलोअर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसी ही एक अफसर हैं आईएएस अफसर बी. चंद्रकला। फेसबुक पर उनकी लोकप्रियता चरम पर है। उनके हर वीडियो जबरदस्त शेयर होते हैं। वह इतनी फेमस हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ से लेकर बड़े सितारे व खिलाड़ियों तक को मात देती है। जबकि बी चंद्रकला के फॉलोअर्स इन चर्चित हस्तियों से कहीं कम सिर्फ 85 लाख हैं।
एक महिला आईएएस अफसर ने पीएम मोदी समेत बॉलीवुड सितारों को इस मामले में छोड़ा पीछे, पढ़ें कौन हैं वह
आपको जानकर हैरानी होगी कि आईएएस होते हुए भी उनके 85 लाख फॉलोअर हैं और कई नामी सितारों के फॉलोअर भी उनसे कम हैं। यही नहीं जब शाहरुख और दीपिका जैसे कलाकार भी अपनी तस्वीरें डालते हैं तो इतने लाइक्स नहीं बटोर पाते जितने चंद्रकला कुछ ही घंटों में हासिल कर लेती हैं। ये भी जान लें कि दीपिका के शादी के कार्ड, पीएम मोदी के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास खिंची फोटो को भी उतने लाइक्स नहीं मिले जितने चंद्रकला सिर्फ गुड मॉर्निंग लिखकर हासिल कर लेती हैं।
अगर आपको यकीन न हो तो 28 अक्तूबर का उदाहरण लिया जा सकता है जिस दिन बी चंद्रकला ने फेसबुक पर अपनी डीपी बदली थी। उन्होंने डीपी में अपनी तस्वीर क्या लगाई देखते ही देखते उस फोटो को 2 लाख 46 हजार लाइक्स मिल गए और 14 हजार से ज्यादा लोगों ने उस पर कमेंट किया। वहीं अगर वह गुड मॉर्निंग ही लिखकर कोई भी तस्वीर डाल देती हैं तो उस पर हजारों कमेंट और लाइक्स आ जाते हैं। एक बार उनके पोस्ट पर 55 हजार लाइक्स आए थे। बीते साल दिसंबर में उन्होंने एक पोस्ट डाली थी जिसे 1 लाख 79 हजार लोगों ने लाइक किया था।

बता दें कि जिस दिन बी चंद्रकला ने 245 हजार लाइक्स वाली अपनी डीपी डाली थी, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम के साथ ट्रेन में सफर करते हुए एक फोटो डाली थी जिस पर सिर्फ 57 हजार लाइक्स आए।