फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैलेंस कम होने पर खुद ही रिचार्ज होगा मेट्रो कार्ड, 2019 के मध्य तक यात्रियों को मिलेगा तोहफा

Tue, 06 Nov 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
When balance is low IN Metro Card it will recharge auto top up
metro card - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को अगले साल एक और तोहफा मिलने वाला है। इस बार डीएमआरसी लोगों को कार्ड रिचार्ज करवाने के लिए लाइन में लगने की झंझट से छुटकारा दिलवाने वाली है। यात्रियों के लिए नया मेट्रो कार्ड लांच करने की तैयारी है, आगे पढ़ें कैसे नया कार्ड काम करेगा...

When balance is low IN Metro Card it will recharge auto top up
delhi metro

यात्रियों के लिए नया मेट्रो कार्ड लांच करने की तैयारी है, जो यात्रियों के बैंक अकाउंट से कनेक्ट करना होगा और कार्ड में बैलेंस कम होने पर ऑटोमेटिक तरीके से खुद ही रिचार्ज हो जाएगा। डीएमआरसी के मुताबिक, 2019 के मध्य तक नए मेट्रो कार्ड लाने की योजना है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस सेवा को शुरू करने पर काम किया जा रहा है। यह ऐसा कार्ड होगा, जिसे प्रयोग करने के लिए यात्री को कार्ड अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। बैंक से कार्ड के लिंक होने पर यह ऑटोमेटिक तरीके से काम करना शुरू करेगा। कार्ड में बैलेंस 50 रुपये से कम होने पर जब यात्री कार्ड को ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर टच करेगा, तब कार्ड बैंक अकाउंट से खुद रिचार्ज हो जाएगा।

When balance is low IN Metro Card it will recharge auto top up
delhi metro - फोटो : जी पॉल

ऑटोमेटिक तरीके से कार्ड रिचार्ज करने के लिए यात्री को वैल्यू खुद ही सेट करनी होगी, जो 50 या 100 रुपये निर्धारित हो सकती है। इसके लिए ऐसी एजेंसियों की तलाश की जा रही है, जो यात्रियों को ऑटो रिचार्जेबल स्मार्ट कार्ड जारी कर सकें। इसके लिए रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन यात्रियों को ये कार्ड जारी किए जाएंगे, उनसे एजेंसी द्वारा एक स्वीकृति फॉर्म भरवाया जाएगा। इसके बाद उन लोगों को नए मेट्रो कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
When balance is low IN Metro Card it will recharge auto top up
मेट्रो सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 8000 जवानों को बांटे मास्क - फोटो : ani
दो बैंकों से हुआ करार
दिल्ली मेट्रो की इस सुविधा को मुहैय्या करवाने के लिए फिलहाल आईसीआईसीआई और इंडसइंड बैंक से डीएमआरसी का टाईअप हुआ है। इस सुविधा के शुरू होने तक अगर दो ही बैंक डीएमआरसी के साथ टाईअप में रहे, तो शुरुआती दौर में उन्हें यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा, जो उक्त दोनों बैंकों के ग्राहक होंगे। ग्राहकों की इच्छानुसार बैंक उन्हें दिए जाने वाले डेबिट और क्रेडिट कार्ड में ही स्मार्ट कार्ड की सुविधा मुहैय्या करवाएंगे। इसके बाद डीएमआरसी सभी बैंकों से टाईअप करने की कोशिश करेगा, ताकि दिल्ली मेट्रो के सभी यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में औसतन 29 लाख यात्री रोज सफर करते हैं। इनमें से 75 प्रतिशत स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल मेट्रो स्मार्ट कार्ड में 200 से लेकर 2000 रुपये तक का रिचार्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
When balance is low IN Metro Card it will recharge auto top up
delhi metro - फोटो : जी पॉल

दिवाली पर रात 10 बजे अंतिम मेट्रो
दिवाली पर यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर डीएमआरसी ने रात में मेट्रो सेवाओं के टाइम में कटौती की है। एयरपोर्ट लाइन समेत अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा टर्मिनस स्टेशन से रात 11 बजे की बजाय रात 10 बजे शुरू होगी। हालांकि सुबह के वक्त यात्रियों को मेट्रो का लाभ ज्यादा मिलेगा, क्योंकि सुबह के वक्त डीएमआरसी ट्रेनें सुबह 4:45 बजे शुरू करेगा, जबकि एयरपोर्ट लाइन पर यह सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed