फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवरात्रि पर मात्र इस मंत्र के जाप से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव, पूरी होती है हर मनोकामना

Fri, 24 Feb 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 24 Feb 2017 09:48 AM IST
सार


 

विज्ञापन
how to please lord shiva on maha shivratri
शहर में इस बार महा शिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के अधिकांश शिवालयों को सजाना शूरू कर दिया गया है। साईं मंदिर डीएलफ फेस-3 के पुजारी आचार्य नूतन देव ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस बार बेहद ही शुभ दिन पर यह पर्व है।


शुक्रवार वैभव लक्ष्मी का दिन होता है। देवों के देव भगवान भोले नाथ के भक्तों के लिये श्री महाशिवरात्रि का व्रत विशेष महत्व रखता हैं। यह पर्व फाल्गुन कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है।

वर्ष 2017 में यह शुभ उपवास, 24 फरवरी - शुक्रवार के दिन का रहेगा। इस दिन का व्रत रखने से भगवान भोले नाथ शीघ्र प्रसन्न हों, उपवासक की मनोकामना पूरी करते हैं। इस व्रत को सभी स्त्री-पुरुष, बच्चे, युवा, वृ्द्धों के द्वारा किया जा सकता हैं।

24 फरवरी के दिन विधिपूर्वक व्रत रखने पर तथा शिवपूजन, शिव कथा, शिव स्तोत्रों का पाठ व उँ नम: शिवाय का पाठ करते हुए रात्रि जागरण करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता हैं। व्रत के दूसरे दिन  यथाशक्ति वस्त्र-क्षीर सहित भोजन, दक्षिणादि प्रदान करके संतुष्ट किया जाता हैं।
how to please lord shiva on maha shivratri
शिव पूजा
शिवरात्री व्रत की महिमा
इस व्रत के विषय में यह मान्यता है कि इस व्रत को जो जन करता है, उसे सभी भोगों की प्राप्ति के बाद, मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत सभी पापों का क्षय करने वाला है, व इस व्रत को लगातार 24 वर्षो तक करने के बाद विधि-विधान के अनुसार इसका उद्धापन कर देना चाहिए

महाशिवरात्री व्रत का संकल्प
व्रत का संकल्प सम्वत, नाम, मास, पक्ष, तिथि-नक्षत्र, अपने नाम व गोत्रादि का उच्चारण करते हुए करना चाहिए। महाशिवरात्री के व्रत का संकल्प करने के लिये हाथ में जल, चावल, पुष्प आदि सामग्री लेकर शिवलिंग पर छोड दी जाती है। 
how to please lord shiva on maha shivratri
- फोटो : AmarUjala
...महाशिवरात्री व्रत की सामग्री
उपवास की पूजन सामग्री में जिन वस्तुओं को प्रयोग किया जाता हैं, उसमें जल, गंगा जल, पंचामृत (दुध, दही, घी, शहद, शक्कर), जनेऊ, कलावा,बस्त्र, सुगंधित फूल, शुद्ध वस्त्र, बिल्व पत्र, भांग, धतूरा,मदार, दुर्बा, धूप, दीप, नैवेध, चंदन का लेप, ऋतुफल ,तामवूल पत्र,द्रव्य,आदि।

....महाशिवरात्री व्रत की विधि
महाशिवरात्री व्रत को रखने वालों को उपवास के पूरे दिन, भगवान भोले नाथ का ध्यान करना चाहिए। प्रात: स्नान करने के बाद भस्म का तिलक कर रुद्राक्ष की माला धारण की जाती है। इसके ईशान कोण दिशा की ओर मुख कर शिव का पूजन धूप, पुष्पादि व अन्य पूजन सामग्री से पूजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to please lord shiva on maha shivratri
इस व्रत में चारों पहर में पूजन किया जाता है। प्रत्येक पहर की पूजा में उँ नम: शिवाय व  शिवाय नम: महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। अगर शिव मंदिर में यह जाप करना संभव न हों, तो घर की पूर्व दिशा में, किसी शान्त स्थान पर जाकर इस मंत्र का जाप किया जा सकता हैं। चारों पहर में किये जाने वाले इन मंत्र जापों से विशेष पुन्य प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त उपावस की अवधि में रुद्राभिषेक करने से भगवान शंकर अत्यन्त प्रसन्न होते है।
विज्ञापन
how to please lord shiva on maha shivratri
- फोटो : amar ujala
.....शिव अभिषेक विधि
महाशिव रात्रि के दिन शिव अभिषेक करने के लिये सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लेकर उसमें पानी भरकर, पानी में बेलपत्र, आक धतूरे के पुष्प, चावल आदि डालकर शिवलिंग को अर्पित किये जाते है। व्रत के दिन शिवपुराण का कथा सुनना चाहिए और मन में असात्विक विचारों को आने से रोकना चाहिए। शिवरात्रि के अगले दिन सवेरे जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करके व्रत समाप्त किया जाता है।
यहां होगी पूजा..
: सिद्वेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, गुफा वाले मंदिर, प्रेम मंदिर, इंच्छापुरी मंदिर, शीतला मंदिर आदि । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed