{"_id":"6a8d90d4ca7d87eca9002760","slug":"marital-relationships-deteriorate-if-problems-remain-unresolved-high-court-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152073-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या ना सुलझाने पर बिगड़ जाते हैं विवाह संबंध: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या ना सुलझाने पर बिगड़ जाते हैं विवाह संबंध: हाईकोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा कि विवाह विरोधाभासी रिश्ता है। अगर समस्याओं का समय पर समाधान न किया जाए तो बेटर-हाफ जल्द ही बिटर-हाफ बन जाती है। न्यायमूर्ति विमल कुमार यादव ने नफे सिंह की अपील मंजूर करते हुए ट्रायल कोर्ट का 2004 का फैसला खारिज कर दिया। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें पत्नी के गले में बेगॉन स्प्रे (कीटनाशक) डालकर हत्या का प्रयास करने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई थी।
अदालत ने कहा कि रिश्तों को सावधानी से न संभाला जाए तो वे अप्रत्याशित और खराब दिशा में जा सकते हैं। हाल के वर्षों में पति-पत्नी के बीच हिंसा के कई चरम उदाहरण सामने आए हैं, जो कुछ दशक पहले अकल्पनीय थे। मामले में अदालत ने फॉरेंसिक साक्ष्य को अपर्याप्त और पीड़िता के बयान में विसंगतियां पाते हुए सिंह को बरी कर दिया है। ब्यूरो