फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Union Minister Vijay Goel targets Delhi officials

दिल्ली: 'एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे', पूर्व केंद्रीय मंत्री का दिल्ली के अफसरों पर निशाना

Tue, 25 Aug 2026 01:38 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 25 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों और सड़कों के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
Former Union Minister Vijay Goel targets Delhi officials
विजय गोयल - फोटो : FB/VijayGoel

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली में अफसरों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों और सड़कों के चक्कर काट रहे हैं। नेता विजय गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था। नाली खड़ंजा सड़क सीवर बिजली पानी की समस्याओं पर चुने हुए प्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं। फिर भी काम नहीं होते। फिर जनता को कौन पूछ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed