{"_id":"6a8d8f62c53b0a7d2d0504b6","slug":"delhi-police-termed-viral-video-related-protest-at-jantar-mantar-regarding-reservation-reforms-as-misleading-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन?: दिल्ली पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी, दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन?: दिल्ली पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी, दी कार्रवाई की चेतावनी
Tue, 25 Aug 2026 06:25 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:25 PM IST
सार
जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के मुद्दे पर 25 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन का दावा करने वाला वीडियो दिल्ली पुलिस ने फर्जी और भ्रामक बताया है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी और धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को दिल्ली पुलिस ने बताया भ्रामक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के मुद्दे को लेकर 25 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन से संबंधित प्रसारित हो रहा वीडियो फर्जी और भ्रामक है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी न्यूज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर इस तरह के किसी प्रदर्शन के आयोजन के लिए किसी व्यक्ति या संगठन को अनुमति नहीं दी गई थी। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से लागू है। यह धारा पूर्व में लागू सीआरपीसी की धारा 144 के समान है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि निषेधाज्ञा के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और सभा पर सख्त प्रतिबंध है। ऐसे में जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के मुद्दे पर प्रदर्शन होने का दावा करने वाला वीडियो भ्रामक है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रमाणित सामग्री को बढ़ावा न दें और न ही उसे फॉरवर्ड या साझा करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी खबर बनाने या उसे प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।