तीन दिन बाद मिला मिथुन का शव: जसोला नाले से किशोर की लाश बरामद, पतंग पकड़ने में गिरा था; एक जेई निलंबित
जसोला गांव में पतंग पकड़ते समय खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय मिथुन का शव तीन दिन बाद मंगलवार को मिला। दिल्ली नगर निगम ने लापरवाही पर एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला गांव में पतंग पकड़ने की कोशिश के दौरान खुले नाले में गिरे 15 वर्षीय लड़के का शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आठवीं कक्षा का छात्र मिथुन शनिवार सुबह करीब 11 बजे लापता हो गया था। उसके परिवार को संदेह था कि वह अपने घर के पास नाले में गिर गया है। लड़के की तलाश के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बचाव दल और गोताखोरों ने खोज अभियान शुरू किया।
इससे पहले मिथुन के पिता का हाथ में छड़ी लेकर नाले में अपने बेटे को तलाशते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि परेशान पिता खुद ही नाले में घुस रहे हैं।
घटना के बाद, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्तव्य में कथित लापरवाही के लिए दक्षिण पूर्व (मध्य) क्षेत्र के एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की। मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मिथुन का परिवार इलाके में रहता है और दिल्ली में मजदूरी करता है।