फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर की परिसर की दीवारें ढहाईं, भड़के हिंदू संगठन, जेसीबी चालक को बंधक बनाया

Thu, 29 Jun 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
 hindu organisation protest and hostage jcb driver on demolish worship area wall
hindu youth protest
जीडीए की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत राजनगर सेक्टर-2 स्थित हनुमान मंदिर परिसर की कई दीवारें गिरा दी और गोशाला का छप्पर ढहा दिया। इसे लेकर हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करीब पांच घंटे सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हिंदू युवा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जीडीए ने गलत तरीके से कार्रवाई की है, जिससे एक गाय और बछड़ा घायल हो गया है, जबकि एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई है। 

 
 hindu organisation protest and hostage jcb driver on demolish worship area wall
hindu youth protest
नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास राजनगर सेक्टर-2 इलाके में ग्रीन बेल्ट में बने संकट मोचन हनुमान मंदिर और उसके परिसर क्षेत्र में सुबह 10:45 बजे जीडीए की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे दोनों संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे और जेसीबी के ड्राइवर के चालक को बंधक बनाकर बदसलूकी की। इतना ही नहीं नया रेलवे स्टेशन रोड के सामने दोनों तरफ सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को छुड़ाकर थाने भेजा। इस बीच कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। 
 
 hindu organisation protest and hostage jcb driver on demolish worship area wall
hindu youth protest

करीब तीन घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एएसडीएम और सीओ सेकेंड मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया और पांच दिन के भीतर मंदिर की दीवार बनवाने की बात कहकर मामला शांत कराया। इस आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 hindu organisation protest and hostage jcb driver on demolish worship area wall
hindu youth protest

नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नया रेलवे स्टेशन की दोनों रोड पर मंदिर परिसर की टूटी हुई ईंट, पानी की टंकी और लोहे के गेट रखकर दोनों तरफ की सड़क को बंद कर दिया। इस दौरान पांच घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। हालांकि इस दौरान थाना कविनगर की पुलिस ने जाम में फंसे लोगों को सर्विस रोड से निकलवाया और बाद में कार्यकर्ताओं को समझाकर एक रोड भी खुलवा दी।
 
विज्ञापन
 hindu organisation protest and hostage jcb driver on demolish worship area wall
hindu youth protest
नाराज कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ से मांग की जीडीए के तोड़फोड़ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट में बनी चिकन शॉप को भी बंद कराए जाए। तोड़फोड़ के बाद हंगामा कर रहे कार्यकर्ता लगातार पुलिस अधिकारियों से मांग करते रहे कि उन्हें एक बार जीडीए के आला अधिकारियों को बुलाया जाए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी जीडीए के अधिकारियों को जानकारी भी दी, लेकिन वो मौके पर नहीं पहुंचे। जीडीए अफसर अगर मौके पर पहुंचते तो इतना बवाल नहीं होता।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed