{"_id":"5d197bd68ebc3e3cca07b089","slug":"high-profile-brothel-racket-exposed-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी युवतियों को अंतरंग देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, विदेशी युवतियों को अंतरंग देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी
Mon, 01 Jul 2019 04:36 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-18 चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से विदेशी समेत 25 युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 10 युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की टीम ने जिस समय स्पा सेंटर में छापा मारा, उस वक्त वहां मौजूद आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़ों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी इन्हें देखकर हैरान रह गई।
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-18 के 14 स्पा सेंटरों में स्पा और मसाज के नाम पर विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। रविवार देर रात पुलिस की 15 टीमों ने तीन घंटे तक ऑपरेशन क्लीन चलाकर स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान थाईलैंड की पांच विदेशी महिलाओं समेत 25 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 10 युवकों को भी मौके से पकड़ा गया।
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
पुलिस ने सभी 14 स्पा सेंटरों को सील कर उनके मालिकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी। रविवार रात को शहर में ऑपरेशन क्लीन के तहत सेक्टर-18 के स्पा व मसाज सेंटरों पर छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर व आसपास में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
पुलिस के मुताबिक, 3 स्पा सेंटरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जबकि 11 सेंटरों में कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। जिनसे वहां देह व्यापार जारी रहने की पुष्टि हो रही थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की शिकायतें मिल रहीं थी।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 18 स्थित स्पा सेंटर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में पकड़े गए लड़के व लड़कियां
- फोटो : राजन राय
जिसके बाद पुलिस ने 15 टीमों का गठन कर ऑपरेशन क्लीन चलाया। रविवार देर शाम को सभी टीमों ने स्पा और मसाज सेंटरों पर छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।