फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ता टूटने पर शारीरिक संबंध को दुष्कर्म बताती हैं महिलाएं: हाईकोर्ट

Fri, 28 Jul 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
high court says women developing tendency of alleging rape after break up
ब्रेकअप

प्रेम संबंध टूटने के बाद महिलाएं सहमतिपूर्ण शारीरिक संबंध को दुष्कर्म बता देती हैं। यह तल्ख टिप्पणी हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में एक शख्स की बेगुनाही को कायम रखते हुए की है। निचली अदालत ने आरोपी सरकारी अधिकारी को बरी किया था लेकिन उसकी पत्नी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

high court says women developing tendency of alleging rape after break up
DELHI HIGH COURT

जस्टिस प्रतिभा रानी ने यह टिप्पणी महिला याची की याचिका खारिज करते हुए की है। महिला ने इस शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन बाद में 2015 में उससे शादी कर ली थी। याची ने कुछ समय पहले ही पति पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर किया है।

high court says women developing tendency of alleging rape after break up
dsf - फोटो : getty images

हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि महिलाएं गुस्से व कुंठा के कारण सहमति से बने शारीरिक संबंधों को दुष्कर्म बताती हैं, इससे कानून का मकसद ही खत्म हो जाता है। शादी का झांसा देेकर दुष्कर्म की शिकायतों के मामलों में सहमति पूर्ण संबंध व दुष्कर्म में स्पष्ट अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
high court says women developing tendency of alleging rape after break up
demo

निचली अदालत ने आरोपी को मार्च 2016 में दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया था। महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन कोर्ट के समक्ष अपने बयान से मुकर गई थी।

विज्ञापन
high court says women developing tendency of alleging rape after break up
demo pic

महिला ने पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया लेकिन उसके बाद एफआईआर रद्द करवाने के लिए उसने आरोपी के साथ पहले हाईकोर्ट व फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। दोनों अदालतों ने महिला की अर्जी खारिज करते हुए मुुकदमा लड़ने का आदेश दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed