फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व अल्जाइमर दिवस : याददाश्त प्यारी है तो कम कर दें बीफ खाना

Thu, 21 Sep 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
having beef increases the chances of diseases like dementia
जानकारी देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

आज विश्व अल्जाइमर दिवस है यानी याददाश्त भूलने वाली बीमारी का दिन। शायद आपको सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन सच यही है कि बीफ के सेवन से याददाश्त कम हो सकती है। डॉक्टरों का मानना है कि रेड मीट के सेवन से डिमेंशिया जैसी बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। चूंकि रेड मीट में बीफ और मटन दोनों ही आता है, इसलिए डॉक्टर इससे दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं।

having beef increases the chances of diseases like dementia
demo pic

एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि हमारे देश में हर साल डिमेंशिया से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए डॉ. त्रिपाठी ने व्यवहार में बदलाव और खानपान इन दो को मुख्य बताया है। उनके मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की दिनचर्या में बदलाव हो रहा है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ठीक इसी तरह रेड मीट से दूरी बनानी चाहिए, जबकि चिकन और मछली जैसे सफेद मीट का सेवन किया जा सकता है। हल्दी भी काफी हद तक डिमेंशिया से बचाव करती है।
गौरतलब है कि हमारे देश में डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारी से परेशान मरीजों की संख्या 40 लाख से ऊपर है। आमतौर पर इस बीमारी की उम्र 60 वर्ष से ऊपर बताई जाती है, लेकिन बिगड़ती जीवनशैली युवाओं को भी इसकी जद में ला रही है।

having beef increases the chances of diseases like dementia
demo pic

बुधवार को अल्जाइमर एंड रिलेटेड डिसऑर्डर सोसायटी ऑफ इंडिया ने एक कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसमें इससे जुड़े डॉक्टरों ने इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता आना जरूरी बताया। दिल्ली की बात करें तो यहां डिमेंशिया को लेकर गोविंदपुरी में संचालित एकमात्र डे केयर सेंटर इसी सोसायटी का है। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली चैप्टर के पूर्व निदेशक कर्नल वीके खन्ना ने सेंटर से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
having beef increases the chances of diseases like dementia
demo pic

मरीज के व्यवहार पर रखें नजर
एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मंजरी त्रिपाठी बताती हैं कि डिमेंशिया को रोका जा सकता है, खत्म नहीं किया जा सकता। जो मरीज इसकी चपेट में होता है, वह कभी लक्षणों को नहीं समझ सकता, इसलिए उसके परिजनों के लिए जरूरी है कि वे मरीज के व्यवहार पर नजर रखें। अक्सर वृद्धावस्था में याददाश्त कमजोर होती है, लेकिन यह सोचकर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
having beef increases the chances of diseases like dementia
demo pic

मधुमेह मरीजों को ज्यादा दिक्कत
साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ एंडोक्रायन सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. संजय कालड़ा बताते हैं कि जिन मरीजों को मधुमेह की शिकायत है, उनमें अल्जाइमर रोग होने की आशंका ज्यादा होती है। इस रोग को अब टाइप-3 डायबिटीज भी कहा जाता है। वे बताते हैं कि दवाओं से इन मरीजों को बड़ी राहत नहीं मिल पाती है। इसका असर कुछ वक्त के लिए ही होता है। मरीजों को इस बीमारी से राहत शारीरिक गतिविधियां या व्यायाम से मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed