फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : सड़कों पर शराबी छलका रहे जाम, इन स्कूलों के पास धड़ल्ले से चल रहे ठेके

Thu, 21 Sep 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 21 Sep 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
after ryan school murdercase many other school highlighted for alcohol shop outside them
कटार‌िया मेमोर‌ियल स्कूल - फोटो : सभी फोटो सुदर्शन झा

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम की हत्या के बाद स्कूल के नजदीक शराब के ठेके को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों के पास शराब के ठेके को लेकर न तो कोई सर्वे हुआ और न ही इन्हें हटाने के लिए कोई नोटिस दिया गया है। रायन स्कूल के पास शराब का ठेका फूंकने की घटना के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने ठेके स्कूल से 400 मीटर दूर करने के निर्देश दिए थे।

after ryan school murdercase many other school highlighted for alcohol shop outside them
राजरीय वर‌िष्ठ माध्यम‌िक स्कूल - फोटो : सुदर्शन

​दस दिन बीत जाने के बाद भी नतीजा सिफर है। इससे पहले कोर्ट ने स्कूल के 100 मीटर दायरे में ठेके खोलने पर पाबंदी लगाई थी। इसके बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में स्कलों के आसपास खुलेआम शराब के ठेके चलाए जा रहे हैं। अकसर शराबी सड़कों पर ही जाम छलकाते हैं। इससे छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला संवाददाता शुभम अरोड़ा और फोटो जर्नलिस्ट सुदर्शन झा की लाइव रिपोर्ट। 

after ryan school murdercase many other school highlighted for alcohol shop outside them
अतुल कटार‌िया मेमोर‌ियल स्कूल के बाहर ठेका - फोटो : सुदर्शन

स्थान : शीतला माता रोड, सेक्टर पांच
माता रोड स्थित अतुल कटारिया पब्लिक स्कूल से चंद कदम की दूरी पर ही शराब का ठेका है। यह स्कूल के 100 मीटर दायरे में ही चल रहा है। ठेके के बाहर शराबी खुलेआम खड़े होकर शराब पी रहे थे। अभिभावक इसे लेकर उपायुक्त को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन ठेका बदस्तूर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after ryan school murdercase many other school highlighted for alcohol shop outside them
स्कूल के सामने ठेका - फोटो : सुदर्शन

स्थान- अग्रसेन चौक
यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने अंग्रेजी व देसी शराब का ठेका है। स्कूल के 50 मीटर के अंदर ही शराब बिक रही है। लोग शराब पीकर स्कूल के बाहर बने फुटपाथ पर बैठे रहते हैं। कई बार शराबी स्कूल ाकी छुट्टी के समय छात्रों से भी भिड़ चुके हैं।

विज्ञापन
after ryan school murdercase many other school highlighted for alcohol shop outside them
क्र‌िस्प‌िन स्कूल के पास खुला ठेका - फोटो : सुदर्शन

स्थान- रेलवे रोड, ऑटो स्टैंड
यहां सेंट क्रिस्पन स्कूल से चंद कदम पर ही देशी शराब का ठेका है। यहां सुबह 7 बजे से ही शराबियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। शराबी सड़कों पर ही जाम छलकाते नजर आते हैं। इनके कारण छात्र-छात्राओं व अध्यापिकाओं को समस्या होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed