फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार की हत्या कर खुदकुशी करने वाले वैज्ञानिक ने किया था प्रेम विवाह, परिजनों में अब भी दिखे मतभेद

Wed, 03 Jul 2019 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Jul 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
gurugram scientist murder wife son daughter love marriage 24 years ago both relatives stays away
- फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड सोसायटी में पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले वैज्ञानिक डॉ श्रीप्रकाश सिंह का अतीत बेहद शानदार रहा है। 1991 से 1995 तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पढ़ाई के दौरान श्रीप्रकाश की दोस्ती कोमल उर्फ सोनू सिंह से हो गई थी।

gurugram scientist murder wife son daughter love marriage 24 years ago both relatives stays away
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा

बीएचयू से एमएसएसी में दोनों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि पीएचडी के दौरान ही दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया।

gurugram scientist murder wife son daughter love marriage 24 years ago both relatives stays away
मृतकों के परिजन - फोटो : सुदर्शन झा

परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 24 वर्ष पूर्व दोनों के प्रेम विवाह से दोनों के परिवार के लोग खुश नहीं थे। समय बीतने के साथ हालांकि दोनों परिवारों में आना-जाना और बातचीत शुरू हो गई लेकिन दोनों ही परिवार दिल से कभी एक दूसरे से नहीं जुड़ पाए। यही कारण था कि 24 वर्षों बाद दोनों के प्यार की डोर एक साथ टूटने पर परिवार के लोग भी एक दूसरे से जुड़ते नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram scientist murder wife son daughter love marriage 24 years ago both relatives stays away
गुरुग्राम स्थित उप्पल साउथ एंड सोसाइटी स्थित मकान में हुए हत्याकांड में मृतक श्रीप्रकाश को कंधा देतीं उनकी बहनें - फोटो : सुदर्शन झा

मंगलवार को चारों की चिताओं को पोस्टमार्टम हाउस से ले जाने को लेकर भी परिवारों के बीच मतभेद देखने को मिला। श्रीप्रकाश की भांजी सोनल ने बताया कि जब मैं दसवीं कक्षा में थी तभी नानाजी की मौत हो गई थी। इसके बाद मामाजी (श्रीप्रकाश) हमारी नानीजी को अपने साथ ही रखते थे।

विज्ञापन
gurugram scientist murder wife son daughter love marriage 24 years ago both relatives stays away
उप्पल साउथएंड सोसाइटी स्थित मकान में हुए हत्याकांड के दूसरे दिन पसरा सन्नाटा - फोटो : सुदर्शन झा

उनके एक दूसरी रिश्तेदार ने बताया कि मुन्ना (श्रीप्रकाश) का स्वभाव हंसमुख और सरल था, जबकि सोनू थोड़ी गुस्सैल प्रवृति की थी। इसे लेकर उनकी सास हमेशा शिकायत करती थी। सोनल ने बताया कि पारिवारिक झगड़ों के बावजूद मामा-मामी दोनों एक दूसरे को प्यार बहुत करते थे। वे किसी की हत्या नहीं कर सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed