फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः पहले भीड़ हिंसा फिर मंदिर में पथराव की अफवाह फैलाई, 40 साल में पहली बार बिगड़े हालात

Tue, 02 Jul 2019 06:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jul 2019 06:37 PM IST
सार

  • अफवाह ने भड़काई गुस्से की आग
  • पहले शराब के नशे में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को पीटने का वीडियो किया गया वायरल
  • दूसरे वीडियो में मंदिर पर पथराव और मूर्तियों को खंडित किए जाने का किया गया जिक्र
  • अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान की जा रही, हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
delhi hauz qazi chawri bazaar fake video of mob lynching temple destruction lead to communal tension
- फोटो : अमर उजाला

किस तरह एक छोटी सी अफवाह सोशल मीडिया के जरिए विकराल रूप लेकर समाज में तनाव, दंगे और डर का माहौल बना सकती है, यह दिल्ली के हौजकाजी में हुई घटना से आसानी से समझा जा सकता है। दिल्ली के हौजकाजी इलाके में स्कूटी पार्किंग के विवाद के बाद हुए बवाल में सोशल मीडिया पर फैले संदेशों और वीडियो ने आग में घी का काम किया। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला....

delhi hauz qazi chawri bazaar fake video of mob lynching temple destruction lead to communal tension
- फोटो : अमर उजाला

पहले वीडियो में दिखाया गया कि एक युवक को कुछ लोग शराब के नशे में पीट रहे हैं। इसे मॉब लिंचिंग का नाम देकर देखते ही देखते व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेज दिया गया। फेसबुक पर भी लोगों ने मैसेज करने शुरू कर दिए। देर रात कुछ लोगों ने एक मंदिर पर पथराव और मूर्तियों को खंडित करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। इसने भी समुदाय विशेष के लोगों को भड़का दिया।

delhi hauz qazi chawri bazaar fake video of mob lynching temple destruction lead to communal tension
- फोटो : अमर उजाला

बवाल के बाद कुछ लोग इस कदर भयभीत हो गए कि देर रात उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो रात ही रात में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को 87 पीसीआर कॉल हौजकाजी इलाके से मिली। सभी में झगड़ा और बलवा होने की बात की गई थी। पीसीआर कॉल का सिलसिला सोमवार को भी चलता रहा, जो 177 तक पहुंच गया। अफवाहों भरे वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया पर घूमते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi hauz qazi chawri bazaar fake video of mob lynching temple destruction lead to communal tension
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पुलिस ने इलाके में मार्च कर लोगों को शांति बनाए रखने के लिए भी कहा, लेकिन बैरीकेड के दूसरी ओर लोग लगातार नारेबाजी और हंगामा करते रहे। खुद जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने लोगों से इस तरह की अफवाहों से बचने की अपील की थी। मंगलवार को इस घटना को लेकर पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
delhi hauz qazi chawri bazaar fake video of mob lynching temple destruction lead to communal tension
- फोटो : अमर उजाला

40 साल में पहली बार बिगड़े हालात
75 वर्षीय एक बुजुर्ग ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि पिछले 40 सालों में पहली बार इलाके के हालात इतने तनावपूर्ण हुए हैं। दोनों समुदाय के लोग इलाके में प्रेमभाव के साथ रहते हैं। कभी कभार कुछ छोटा-मोटा झगड़ा हो भी जाता तो दोनों समुदायों के बुजुर्ग आपस में बैठकर सुलझा लेते थे। बुजुर्ग ने बताया कि 1992 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान भी पुरानी दिल्ली इन झगड़ों से महफूज रही। लेकिन रविवार की घटना ने दुखी कर दिया है। बुजुर्ग ने दोनों समुदाय के लोगों से भाईचारा कायम रखने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed