Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS’s Rotary Centre will ease the journey from the pain of an acid attack to self-reliance.

इलाज से रोजगार तक: एसिड अटैक के दर्द से आत्मनिर्भरता तक का सफर आसान करेगा एम्स का रोटरी सेंटर, पुनर्वास की पहल

Sun, 29 Nov 2026 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 01:46 AM IST
सार

इस सेंटर का उद्देश्य गंभीर रूप से झुलसे मरीजों, एसिड अटैक पीड़ितों, लिम्फेडेमा, डायबिटिक फुट, जन्मजात शारीरिक विकृतियों और दुर्घटनाओं में प्रभावित लोगों को बेहतर चिकित्सा एवं पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
AIIMS’s Rotary Centre will ease the journey from the pain of an acid attack to self-reliance.
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी हादसे में शरीर पर लगे जख्म तो इलाज से भर जाते हैं, लेकिन जलने या एसिड अटैक के बाद जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे मरीजों को अब केवल बेहतर इलाज ही नहीं, बल्कि मानसिक संबल, पुनर्वास और आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं बर्न्स सर्जरी विभाग को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रक्टि 3011 के साथ साझेदारी में देश के पहले रोटरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता दी गई है। 
विज्ञापन


इस सेंटर का उद्देश्य गंभीर रूप से झुलसे मरीजों, एसिड अटैक पीड़ितों, लिम्फेडेमा, डायबिटिक फुट, जन्मजात शारीरिक विकृतियों और दुर्घटनाओं में प्रभावित लोगों को बेहतर चिकित्सा एवं पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मरीजों को काउंसलिंग, फिजिकल रिहैबिलिटेशन और लंबे समय तक देखभाल के साथ सामाजिक पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डायबिटिक फुट के मरीजों के लिए विशेष फुटवियर डिजाइन विकसित करने में बड़ी कंपनियों और स्टार्टअप्स का सहयोग लेने की भी योजना है। स्किन बैंकिंग के लिए उपकरण और तकनीकी सुविधाएं मजबूत करने पर भी काम होगा। इस दौरान रोटरी इंटरनेशनल की पूर्व अध्यक्ष एवं द रोटरी फाउंडेशन की चेयर जेनिफर जोन्स, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक एवं फाउंडेशन ट्रस्टी एएस वेंकटेश, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए अजीत जालान और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर गौरव आहूजा मौजूद रहे। एम्स की ओर से डॉ. मनीष सिंघल, एडिशनल प्रोफेसर डॉ. शशांक चौहान और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदिनी सिंह तंवर ने यह मान्यता प्राप्त की।

इलाज के साथ मरीजों के परिवार की भी होगी चिंता
एम्स के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि कई गंभीर मरीजों को तीन से चार महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और परिवार को रहने, खाने व आने-जाने की परेशानी झेलनी पड़ती है। कई मरीज इलाज के बाद भी सामाजिक भेदभाव और रोजगार की समस्या से जूझते हैं। रोटरी अपने सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से इन जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। एसिड अटैक पीड़ितों को चिकित्सा और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श, भावनात्मक सहयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए भी सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

स्किन बैंक से 100 से अधिक लोग जुड़े, हर सप्ताह हो रही हार्वेस्टिंग
एम्स में वर्ष 2022 में उत्तर भारत का पहला स्किन बैंक स्थापित किया गया था। डॉ. सिंघल के अनुसार, अब तक 100 से अधिक लोग स्किन डोनेशन के लिए आगे आ चुके हैं। पिछले चार-पांच महीनों से लगभग हर सप्ताह एक स्किन हार्वेस्टिंग की जा रही है। एक स्किन ग्राफ्ट से औसतन 2.5 मरीजों को लाभ मिल सकता है।


छोटे शहरों में भी लगेंगे सर्जिकल कैंप
पिछले वर्ष रोटरी के सहयोग से 15 अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसरों को एम्स में प्रशिक्षण और मरीजों की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों के लिए लाया गया था। अगस्त 2025 में आयोजित रोटाप्लास्ट कैंप में करीब 80 से 100 मरीजों की सर्जरी की गई थी और 150 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सहायता दी गई थी। शिलांग में भी सर्जिकल कैंप के दौरान आठ मरीजों का ऑपरेशन किया गया। अब दूसरे शहरों में ऐसे कैंप आयोजित करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed