फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांडः पुलिस कर रही थी जांच तभी दोपहर में आए पार्सल ने खोला बेटी का राज

Tue, 02 Jul 2019 03:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jul 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
gurugram scientist murder wife daughter son parcel from howrah reveals secret of daughter startup
बेटी अदिति - फोटो : सुदर्शन झा

गुरुग्राम के वैज्ञानिक द्वारा अपनी ही पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी करने के केस में अब परिवार की बेटी अदिति के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस वैज्ञानिक श्रीप्रकाश के घर की जांच कर रही थी उस वक्त ही एक पार्सल आया जिसने बेटी के बारे में एक बड़ा राज खोला। आगे पढ़िए क्या है वो राज...

gurugram scientist murder wife daughter son parcel from howrah reveals secret of daughter startup
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा

जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही अदिति प्रकाश ने साबुन का स्टार्टअप भी कुछ समय पहले शुरू किया था। इसका खुलासा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब हावड़ा से एक पार्सल अदिति के लिए आया। रिश्तेदारों ने यह पार्सल लेने से इंकार करते हुए इसे वापस ले जाने को कहा। 

gurugram scientist murder wife daughter son parcel from howrah reveals secret of daughter startup
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा

अदिति ने कुछ समय पहले ही आर्गेनिक साबुन का कार्य शुरू किया था। सोप डायनमिक्स के नाम पर शुरू किए गए स्टार्टअप के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही थी। अदिति ने हावड़ा की एक कंपनी रितिश इंडस्ट्री से सोप ट्यूब का ऑर्डर किया था। यह ऑर्डर सोमवार दोपहर को यहां पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram scientist murder wife daughter son parcel from howrah reveals secret of daughter startup
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा

पार्सल लेकर पहुंचे कोरियर ब्वॉय ने घर पर मौजूद श्रीप्रकाश के रिश्तेदारों को पार्सल देना चाहा, लेकिन उन्होंने पार्सल स्वयं लेने से इंकार करते हुए पड़ोसियों को पार्सल देकर जाने की बात कही। काफी देर बाद सोनू के स्कूल के चालक विपिन से संपर्क कर यह पार्सल उसे सौंपा गया। वहीं, सोमवार सुबह अदिति के साथ सन फार्मा में इंटर्नशिप के लिए उसके साथ जाने के लिए उसका दोस्त गाजियाबाद से गुरुग्राम आया था।

विज्ञापन
gurugram scientist murder wife daughter son parcel from howrah reveals secret of daughter startup
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा

यहां उसने जब घर का मंजर देखा तो पहले वह कुछ समझ नहीं पाया। जब वह घर के अंदर प्रवेश करने लगा तो पुलिस ने उसे रोक लिया और उसकी व परिवार की मौत होने की सूचना दी तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed