{"_id":"5d1b259f8ebc3e3cc94a6518","slug":"congress-spokesperson-vikas-chaudhary-murder-case-new-revelation-why-maley-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रवक्ता विकास हत्याकांड में रोज हो रहे नए खुलासे, माले ने इसलिए किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रवक्ता विकास हत्याकांड में रोज हो रहे नए खुलासे, माले ने इसलिए किया कत्ल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 02 Jul 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरीदाबाद में मृतक कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी के घर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व सांसद अवतार भड़ाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या विकास उर्फ माले ने कौशल का अहसान उतारने के लिए की थी। कौशल ने हत्या के एक मामले में माले की मदद की थी, जिसमें वह बरी हो गया था। कौशल का सारा गिरोह इस समय जेल में बंद है। ऐसे में विकास ने इस हत्याकांड के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल किया था। सचिन खेड़ी के अलावा हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल थे, उनके बारे में भी पता किया जा रहा है।
2 of 5
विकास चौधरी हत्या के आरोपी रोशनी और नरेश
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के सामने रोज नए-नए तथ्य आ रहे हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ साल पहले विकास उर्फ माले को हत्या के एक मामले में निचली अदालत से उम्रकैद की सजा हो गई थी।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने उच्च न्यायालय में अपील की, जिसमें कौशल ने विकास की मदद की थी और वह उसमें बरी हो गया था। इसके बाद से वह कौशल का अहसान मानता था। ऐसे में जब कौशल ने माले को विकास चौधरी की हत्या के लिए कहा तो वह मना नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीके अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष कुमार ने बताया कि कौशल गैंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने इस साल अप्रैल में ऑपरेशन क्लीन चलाया था। पुलिस ने कौशल गैंग से जुड़े 52 लोगों की लिस्ट तैयार की थी। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस अब तक कौशल गैंग के 38 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
विकास चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूरा गिरोह जेल में होने के कारण विकास ने कांग्रेस नेता की हत्या के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल किया। सचिन खेड़ी ने कभी कौशल गैंग के लिए काम नहीं किया है। इसके अलावा वारदात के दौरान कार में बैठे तीन और युवक कौन थे, पुलिस उनकी भी जानकारी जुटाने में लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।