Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi begumpur rajiv nagar woman death knife wound husband son questioned

रहस्य बनी रेखा की मौत: बेटी के फोन करने पर नीचे आया बेटा, कमरे में खून से लथपथ मिली मां; गले पर चाकू के निशान

Sat, 28 Nov 2026 06:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

दिल्ली के बेगमपुर स्थित राजीव नगर में 45 वर्षीय रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उनका शव घर के भूतल पर स्थित कमरे में मिला। गले पर चाकू के निशान थे और पास में चाकू पड़ा था। परिवार ने खुदकुशी की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हत्या और खुदकुशी दोनों पहलुओं से जांच कर पति और बेटे से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
delhi begumpur rajiv nagar woman death knife wound husband son questioned
दिल्ली में कमरे में मिला महिला का गला रेता शव - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बेगमपुर स्थित राजीव नगर में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त रेखा के रूप में हुई है। महिला के गले को चाकू से रेता गया था। घरेलू विवाद की वजह से महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि खुदकुशी और हत्या के पहलू से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस महिला के पति और घटना के समय घर में मौजूद बेटे से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पति है ठेकेदार 
जानकारी के मुताबिक रेखा अपने पति आनंदपाल, दो बेटी और एक बेटा के साथ राजीव नगर इलाके में रहती थी। आनंदपाल पेशे से ठेकेदार है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला भूतल पर स्थित कमरे में लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले को चाकू से रेता गया था। पास ही चाकू पड़ा हुआ था। महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी कर रही थी लगातार फोन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेखा घरेलू महिला थी। उसकी एक बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है, वहीं दूसरी गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करती है। जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार शाम गुरुग्राम में काम करने वाली उसकी बेटी लगातार मां से फोन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। उसने अपने भाई को बताया जो पहली मंजिल स्थित कमरे में सो रहा था। बहन का फोन आने के बाद वह नीचे आकर देखा तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा।

विज्ञापन

रेखा की चल रही थी पति से अनबन
जांच में पता चला कि महिला का अपने पति से अनबन चल रहा था। उसका पति शुक्रवार सुबह ही काम पर चला गया था। परिजनों के मुताबिक महिला ने कुछ दिन पहले घरेलू कलह की वजह से खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। परिवार को आशंका है कि उसने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस को घर में बेटे की मौजूदगी में गला रेतकर खुदकुशी करने की बात अटपटी लग रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला के बेटे और पति से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस तकनीकी जांच कर इनकी मौजूदगी का भी पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed