Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell jaish suspect arrested pakistan handlers vadodara module

दिल्ली में पकड़ा गया लश्कर आतंकी: कौन है उमर, कैसे रच रहा था साजिश; मोबाइल में कोडनेम से सेव मिले नंबर किसके?

Sat, 28 Nov 2026 05:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया पर 'उमर' नाम से सक्रिय था और युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी हैंडलर्स के नंबर कोडनेम से मिले हैं। एजेंसियां वडोदरा मॉड्यूल से उसके संपर्कों की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
delhi police special cell jaish suspect arrested pakistan handlers vadodara module
दिल्ली में लश्कर का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आतंकी गतिविधि से जुड़ा हुआ था और दिल्ली-एनसीआर में आतंकी साजिश रच रहा था। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी पर दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। संदिग्ध के तार गुजरात के वडोदरा में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और उन्हें आतंकी नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर नेटवर्क की अन्य कड़ियां खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

काफी समय से थी सुरक्षा एजेंसियों की उमर पर नजर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया एजेंसियां आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों पर काफी समय से नजर रख रही थीं। इनपुट पुख्ता होने के बाद उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर उमर नाम से सक्रिय था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित लोगों के संपर्क में था। आरोप है कि वह दूसरे युवाओं को भी अपने प्रभाव में लेकर आतंकी संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में कोडनेम से सेव थे नंबर
आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती पड़ताल में मोबाइल में पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर्स के नंबर मिले हैं। ये नंबर बॉस, जट्ट साहब और डॉक्टर जैसे नामों से सेव किए गए थे। एजेंसियों को आशंका है कि इन हैंडलर्स के निर्देश पर दिल्ली, गुजरात समेत देश के दूसरे हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। हालांकि, आरोपी से टारगेट के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

वडोदरा मॉड्यूल से संपर्क की जांच
स्पेशल सेल गुजरात एटीएस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्ध का वडोदरा से पकड़े गए जैश के संदिग्ध मोहम्मद सहरुल इस्लाम से कोई सीधा संपर्क था या नहीं। गुजरात एटीएस ने हाल ही में वडोदरा से सहरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस बरामद किए गए थे। जांच एजेंसियां आरोपी के बैंक खातों, संदिग्ध लेन-देन और डिजिटल संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में उसके संपर्क में रहे लोगों और संभावित स्लीपर सेल नेटवर्क की पहचान करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed