फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका हत्याकांड: पिता ने 1.5 करोड़ की एकेडमी खोलकर दी, फिर क्यों मारी गोली? चार सवालों के जवाब से खुलेंगे राज

Fri, 11 Jul 2025 09:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 09:11 PM IST
सार

मृतक राधिका का नाम एक युवक भी जोड़ा जा रहा है, जोकि इन दिनों विदेश में रह रहा है। यही युवक राधिका के साथ फिल्माए गए गीत में भी दिख रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है।

विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Father opened an academy worth 1.5 crores then why did he shoot her
राधिका हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

खेल के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी राधिका प्रतिभाशाली थी। एल्बम के एक गीत ''कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको...'' में उसकी प्रतिभा खूब सराही गई। सोशल मीडिया पर इस गीत को हजारों लोगों ने पसंद किया। राधिका की मौत के बाद इस गीत के कई क्लिप और गानों की लाइन को काटकर रील वायरल की जा रही है।

Radhika Yadav murder case Father opened an academy worth 1.5 crores then why did he shoot her
राधिका का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : PTI

किसी ने नहीं सोचा था इतना दर्दनाक होगा राधिका का अंत
खेल के मैदान पर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने वाली टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के जीवन का अंत इतना दर्दनाक होगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा। खेल के बाद कला के क्षेत्र में भी नाम कमाने के लिए राधिका खूब मेहनत करती थी। गीत कारवां में उसका अभिनय तारीफ-ए-काबिल था। यह कला क्षेत्र में राधिका की शुरूआत थी।

Radhika Yadav murder case Father opened an academy worth 1.5 crores then why did he shoot her
राधिका यादव - फोटो : अमर उजाला

पिता ने बनवा कर दी डेढ करोड़ की टेनिस एकेडमी
कुछ महीने पहले राधिका के कंधे में चोट आई थी, जिसके चलते वह अभ्यास नहीं कर पा रही थी। बताया जा रहा है कि राधिका के पिता ने ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत टेनिस एकेडमी बनाया था। राधिका गानों के साथ ही रील बनाने की भी कोशिश करती थी। इसमें उसकी खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Father opened an academy worth 1.5 crores then why did he shoot her
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला

बेटी की कमाई खाने का गांव वाले देते थे ताना
अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं। इस बात को लेकर पिता दीपक काफी परेशान रहता था। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था।

विज्ञापन
Radhika Yadav murder case Father opened an academy worth 1.5 crores then why did he shoot her
घर पहुंचा राधिका का शव - फोटो : PTI

एक युवक से जुड़ रहा नाम
मृतक राधिका का नाम एक युवक भी जोड़ा जा रहा है, जोकि इन दिनों विदेश में रह रहा है। यही युवक राधिका के साथ फिल्माए गए गीत में भी दिख रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed