फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक राज सिंह को बेटे ने दी मुखाग्नि, मां बोली- बेटे पर गर्व है

Mon, 18 May 2020 07:03 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 May 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
late lance naik raj singh his son perform last rites mother says i am proud of my son
बेटे ने दी मुखागिनी - फोटो : अमर उजाला

 देश के लिए जान की आहुति देने वाले दमदमा के लाल शहीद लांसनायक राज सिंह खटाना को नम आंखों और देशभक्ति के नारों की गूंज के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेटे ऋषभ ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। यह देखकर दमदमा के श्मशान घाट में राज सिंह खटाना की शहादत को सलाम करने आए ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की आंखों से आंसू छलक गए।



राज सिंह खटाना का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर पहुंचा। ग्रामीण इसे लेने के लिए गांव भोंडसी में एकत्र हुए थे। यहां से देशभक्ति के नारों के साथ उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। रास्ते में पड़ने वाले गांव रिठौज, सहजावास, बहल्पा में ग्रामीणों ने इस पर फूल बरसाए। यहां प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं समेत परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

late lance naik raj singh his son perform last rites mother says i am proud of my son
शहीद राज सिंह के घर का गमगीन माहौल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गांव के ही स्वर्गाश्रम में राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर पर राजस्थान से भाजपा सांसद सुखबीर जोनापुरिया, सोहना विधायक संजय सिंह, एसडीएम चिनार चहल, नायब तहसीलदार दलबीर दुग्गल, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल (सेवानिवृत्त) अमन यादव समेत परिजनों व ग्रामीणों ने पुष्पचक्र और फूल अर्पित किए।
 
late lance naik raj singh his son perform last rites mother says i am proud of my son
गांव दमदमा में शहीद राज सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा, बेटे ने किया पिता की शहादत को नमन। - फोटो : अमर उजाला
शहीद लांसनायक राज सिंह की मां बोलीं, छोटे बेटे और दोनों पोतों को भी भेजूंगी फौज में

‘फौजियों का जन्म शहादत के लिए होता है। मुझे गर्व है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। बेटे को खोने का गम है, लेकिन अपने छोटे बेटे समेत दोनों पोतों को फौज में जाने के लिए आगे बढ़ाऊंगी। यह बात शहीद लांसनायक राज सिंह की मां बिमला देवी ने अपने बेटे को श्रद्धांजलि देते हुए कही।

बिमला देवी ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके पति गजराज सिंह सेना में हवलदार रहे। बेटा लांसनायक रहते हुए देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। अब छोटा बेटा फौज में जाने की तैयारी कर रहा है। राज सिंह के दोनों बेटों ऋषभ और अनुराग व बेटी इशिका को भी पढ़ाकर फौज में जाने के लिए तैयार करेंगी। उधर, दमदमा के ग्रामीण भी राज सिंह की शहादत पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक राज सिंह को बेटे ने दी मुखाग्नि, मां बोली- बेटे पर गर्व है

late lance naik raj singh his son perform last rites mother says i am proud of my son
सोहना के विधायक संजय सिंह पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद को नमन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि राज सिंह ने देश की रक्षा करते हुए शहीद होकर अपना, अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि गांव व राज्य का पूरे देश में नाम रोशन कर दिया। वह राज सिंह की शहादत से प्रेरणा लेकर अपने बेटे-बेटियों को भी सेना में भर्ती कराएंगे। दमदमा में 70 फीसदी घरों में एक से दो लोग सेना में हैं।  
विज्ञापन

आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक राज सिंह को बेटे ने दी मुखाग्नि, मां बोली- बेटे पर गर्व है

late lance naik raj singh his son perform last rites mother says i am proud of my son
शहीद राज सिंह के घर का गमगीन माहौल - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों को कल रात आतंकियों के धड़ा पोस्ता इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की 10आरआर और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। रविवार सुबह करीब छह बजे मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपनी तरफ आता देखा फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान सेना के 10 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान राज सिंह निवासी हरियाणा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। नौ घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed