फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1400 यात्रियों के साथ टीकमगढ़ के लिए रवाना हुई पहली श्रमिक ट्रेन, इस हालत में लाए गए स्टेशन

Wed, 13 May 2020 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी कृष्ण कुमार, अमर उजाला, गुरुग्राम
कृष्ण कुमार, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 May 2020 12:34 PM IST
सार

-ताऊ देवी लाल स्टेडियम से बसों में बैठाकर मजदूरों को लाया गया स्टेशन
-खाना व पानी की बोतल देकर बैठाया यात्रियों को

विज्ञापन
first labour special train from gurugram to tikamgarh madhya pradesh depart no social distancing during reaching to station
श्रमिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को सुबह 10:30 बजे पहली श्रमिक ट्रेन को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए रवाना किया गया। जिसमें करीब 1400 यात्रियों को बैठाया गया। ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों को ताऊ देवी लाल स्टेडियम से रोडवेज की बसों में बैठा कर रेलवे स्टेशन लाया गया। तस्वीरों में देखिए मजदूरों को लाने में कैसे उड़ीं सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां...
first labour special train from gurugram to tikamgarh madhya pradesh depart no social distancing during reaching to station
श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए जाते मजदूरों के परिवार - फोटो : अमर उजाला

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को ट्रेन में बैठाया गया, यह अलग बात है कि स्टेडियम से स्टेशन तक लाते हुए किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।

first labour special train from gurugram to tikamgarh madhya pradesh depart no social distancing during reaching to station
श्रमिक स्पेशल ट्रेन का इंतजार करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

हालांकि रेलवे स्टेशन पर मीडिया का प्रवेश पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित रहा। दरअसल लॉकडाउन के दौरान अपने घरों को पैदल निकल रहे श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
first labour special train from gurugram to tikamgarh madhya pradesh depart no social distancing during reaching to station
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जाने वालों की हो रही स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को गुरुग्राम से दो ट्रेनें को रवाना की गईं। जिसमें से एक ट्रेन मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के लिए रवाना की गई, दूसरी ट्रेन दोपहर बाद मधुबनी बिहार के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन
first labour special train from gurugram to tikamgarh madhya pradesh depart no social distancing during reaching to station
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

इसमें भी करीब 1400 श्रमिकों को रवाना किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को पुलिस ने चारों ओर से सील किया हुआ था ताकि कोई भी श्रमिक बिना अनुमति के ट्रेन में सवार ना हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed