फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार लोगों की हत्या: छह महीने बाद एक दिन पहले ही मायके से लौटी थी बहू, ससुर ने शक में खेला खूनी खेल

Tue, 24 Aug 2021 12:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Aug 2021 12:44 PM IST
सार

हालांकि अभी तक पुलिस ने इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है और जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कर रहे हैं। वहीं इस मामले में रिटायर्ड फौजी की बहू को लेकर एक खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Gurugram retired army man killed his daughter in law and three others daughter in law came to home just one day ago after six months
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके से मंगलवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिससे पूरे क्षेत्र के लोग हैरान हैं। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू के साथ-साथ किराएदार, उसकी पत्नी व चार साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं किराएदार की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है और जांच के बाद ही कुछ बता पाएगी। वहीं इस मामले में रिटायर्ड फौजी की बहू को लेकर एक खुलासा हुआ है।


दूसरी ओर इस पूरे मामले में अवैध संबंधों की भी बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन सभी बातों पर चुप्पी साध रखी है और अपनी ओर से सिर्फ यही बताया है कि चार लोगों की हत्या की गई है और वह भी किसी धारदार हथियार से पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। आगे पढ़ें आरोपी की बहू को लेकर क्या खुलासा हुआ है...
Gurugram retired army man killed his daughter in law and three others daughter in law came to home just one day ago after six months
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी मिली है कि रिटायर्ड फौजी के घर में बीते ढाई साल से किराएदार रह रहे थे। मृतक किराएदार गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित एक्सिस बैंक में कार्यरत था। यह लोग बिना किसी परेशानी के रिटायर्ड फौजी के घर में रह रहे थे। अब पुलिस इसी बात की जांच में जुटी है कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो आरोपी को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।

Gurugram retired army man killed his daughter in law and three others daughter in law came to home just one day ago after six months
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी का बेटा वकील है। वारदात के वक्त उसके फोन की लोकेशन एक धार्मिक स्थल पर मिली है। इसका अर्थ यह निकलता है कि जिस वक्त वारदात हुई वह घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram retired army man killed his daughter in law and three others daughter in law came to home just one day ago after six months
- फोटो : अमर उजाला

वहीं ये भी बात सामने आई है कि आरोपी की बहू बीते छह महीने से मायके रह रही थी। वह एक दिन पहले ही मायके से लौटकर ससुराल आई थी और यह घटना हो गई। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इतने लंबे समय से बहू अपने मायके में क्यों रह रही थी। क्या उसका परिवार के साथ कोई विवाद था या किसी और बात को लेकर वह मायके में रह रही थी।

विज्ञापन
Gurugram retired army man killed his daughter in law and three others daughter in law came to home just one day ago after six months
- फोटो : अमर उजाला

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि यह पूरी वारदात प्लानिंग के तहत की गई है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीन वयस्कों की हत्या एक व्यक्ति अकेला कैसे कर सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या रिटायर्ड फौजी के साथ इस घटना में कोई और भी शामिल है। पुलिस मृतकों के परिजनों का भी इंतजार कर रही है। उनके आने से इस मामले की कुछ और परतें खुल सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed