फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के मेदांता में 100 घंटे: बेटी से नहीं हुई मुलाकात, इलाज का कमरा भी बदला गया

Fri, 11 Jun 2021 10:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Jun 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Ram rahim 100 hours in medanta hospital gurugram unable to meet daughter charanpreet room also change
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को 100 घंटे जांच व उपचार के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रोहतक पुलिस के डीएसपी शमसेर सिंह दहिया के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के साथ शाम पांच बजकर 20 मिनट पर 78 किमी की दूरी तय कर छह बजकर 40 मिनट पर उसे सुनारिया जेल पहुंचा दिया है। शाम चार बजे उसकी बेटी चरणप्रीत उससे मिलने मेदांता आई थी। जिसे राम रहीम से मिलाने से मना कर दिया गया। पेट की बीमारी के चलते राम रहीम का उपचार पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही है। जिसकी ओर से सुझाए गए जांच के लिए उसे दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान उसकी प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके चलते उसे नौवीं मंजिल पर कोविड वार्ड में रखा गया था।

Ram rahim 100 hours in medanta hospital gurugram unable to meet daughter charanpreet room also change
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

जेल प्रबंधन की ओर से परिजनों को भेजी जाने वाली सूचना पर हनीप्रीत उसे देखने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से राम रहीम का अटेंडेंट कार्ड भी 15 जून तक बना दिया गया था। इसके बाद  उसकी सुरक्षा में एसओपी के तहत आए डीएसपी महम शमसेर सिंह दहिया ने अस्पताल प्रबंधन से सोमवार को आपत्ति जताते हुए जेल प्रबंधन की ओर से मिले पत्र व जेल मैनुअल का हावला देते हुए अस्पताल प्रबंधन को कहा था कि अगर वह किसी को भी राम रहीम से मिलने की इजाजत देता है तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेवार होगा।

Ram rahim 100 hours in medanta hospital gurugram unable to meet daughter charanpreet room also change
ram rahim
उसके बाद मेदांता के लीगल सेल की ओर से लिए गए फैसले के बाद राम रहीम से किसी भी विजटर व अटेंडेंट देने से मना कर दिया गया। जिसके बाद हनीप्रीत का कार्ड निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि  राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड से हटाकर 15 वीं मंजिल पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram rahim 100 hours in medanta hospital gurugram unable to meet daughter charanpreet room also change
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

साध्वियों के यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम वीरवार की शाम को फिर सुनारिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वियों के यौन शोषण का दोषी करार दिया था, जिसके चलते उनको 20 साल की सजा सुनाई गई। पंचकूला से उनको रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था, तभी से राम रहीम जेल में हैं।

विज्ञापन
Ram rahim 100 hours in medanta hospital gurugram unable to meet daughter charanpreet room also change
ram rahim

6 जून को स्वास्थ्य कारणों के चलते उनको पुलिस की एक टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर गई थी, जहां चार दिन उपचार चला। मेदांता अस्पताल में राम रहीम का दो बार कोरोना टेस्ट हुआ। पहले टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वीरवार को जांच पड़ताल के बाद अस्पताल की ओर से राम रहीम को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रोहतक के लिए रवाना हुई, जो शाम को सुनारिया जेल पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed